लखीमपुर खीरी में हाथियों के झुंड ने तीन युवकों को दौड़ा लिया। ये युवक हाथियों के सामने खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। इस दौरान हाथी अचानक गुस्सा हो गए और दौड़ने लगे। वहां मौजूद किसी युवक ने इसका वीडियो बना लिया। बुधवार को यह वीडियो वायरल हो रहा है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है।लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व के पलिया गौरीफंटा मार्ग का है। यहां पर सड़क पर करीब 50 हाथियों का झुंड खड़ा था। उसी दौरान तीन युवक हाथियों के करीब पहुंच गए। तब तक हाथियों ने कोई रिएक्शन नहीं किया। फिर यह युवक हाथियों के झुंड के साथ सेल्फी लेने लगे। उस दौरान हाथी भड़क गए और युवकों को दौड़ा लिया। हाथियों को आता देख तीनों युवक घबरा गए। वह दौड़ने लगे। भागने के दौरान ही एक युवक सड़क पर गिर गया। दूर खड़े राहगीरों ने जब शोर मचाना शुरू किया तो हाथी रुके और पलटकर जंगल में भाग गए।
बुधवार, 5 जुलाई 2023
वायरल / लखीमपुर खीरी : सेल्फी बाजो को हाथियों ने दौड़ाया read more
Tags
# खीरी खबर
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
खीरी खबर
Tags:
खीरी खबर
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments