● पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए पूरी तरह निःशुल्क ओ लेवल, सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण का मौका
● इच्छुक अभ्यर्थी 22 जून से 07 जुलाई तक करे आनलाइन आवेदन
लखीमपुर खीरी 05 जुलाई। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से पिछडा वर्ग के बेरोजगार युवक, युवतियों के लिए संचालित 'ओ' लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण शीघ्र संचालित होगा। इस वर्ग से जुड़े छात्र- छात्राओं के लिए बेहतर अवसर है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत प्रशिक्षण शुरू कराये जाने के सम्बन्ध में निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उप्र, लखनऊ ने संशोधित समय-सारणी निर्गत की है। उक्त आशय की जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर ने दी।
इस योजना के अन्तर्गत तहसीलदार द्वारा जारी रू. एक लाख मात्र तक का आय प्रमाण हो। कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम शैक्षिक अर्हता (10+2) इण्टरमीडियट जरूरी है। तहसीलदार द्वारा जारी पिछड़े वर्ग का जाति प्रमाण पत्र, आवेदक के आधार कार्ड की प्रति, प्रशिक्षणार्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक न हो। प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में ओ-लेवल/सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग विभाग, उप्र की बेवसाइट http://backwardwelfare up.gov.in एवं http://obccomputer training.upsdc.gov.in पर दिये लिंक से जनसुविधा केन्द्रों, साईबर कैफे, निजी इण्टरनेट केन्द्र द्वारा स्वयं आनलाइन आवेदन 22 जून से 07 जुलाई तक किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के समय शैक्षिक व अन्य अभिलेखों को अपलोड किया जायेगा। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नही किये जायेंगे। आनलाइन आवेदन के बाद आवेदन की प्रति का प्रिंटआउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों, औपचारिताओं (आय, जाति प्रमाण पत्र व अन्य शैक्षिक अभिलेख) को संलग्न कर उसकी हार्डकापी कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, द्वितीय तल, विकास भवन में 07 जुलाई की सायं 05 बजे तक जमा की जायेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments