लखीमपुर। समाजवादी पार्टी से लखीमपुर खीरी जिले की महिला जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर कायस्थ संगठनों ने नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष ( महिला विंग) प्रख्याति खरे को शुभकामनाएं देते हुए सपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
अभाकाम 5680 के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव रत्न खरे, श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा ( रजि) लखीमपुर के संरक्षक शशिकांत श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष एड राजेश श्रीवास्तव, महासचिव प्रदीप सक्सेना मुकेश, नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक ( जनसम्पर्क) विवेक श्रीवास्तव आदि ने नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष ( महिला विंग) प्रख्याति खरे को शुभकामनाएं देते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि चित्रांशी प्रख्याति खरे ऊर्जावान महिला हैं इनके आने से खीरी जिले में सपा को मजबूती मिलेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments