● एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने सुभाष शुक्ला एवं जिला महामंत्री आशीष अवस्थी
लखीमपुर। आउटसोर्सिंग वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन की लखीमपुर जिला इकाई का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वैभव मिश्रा एवं कार्यकारिणी सदस्य सदस्य दिनेश साहू की उपस्थिति में ऑनलाइन संपन्न हुए इस चुनाव में 25 मत पाकर खीरी जिले के अध्यक्ष सुभाष शुक्ला बने और मंत्री शालिनी तिवारी बनी। खीरी जिले की शेष एसोसिएशन कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन हुआ।
उल्लेखनीय है कि जूम मीटिंग द्वारा संपन्न हुए इस चुनाव की शुरुआत में अध्यक्षीय संबोधन में एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्रा ने एसोसिएशन के उद्देश्य बताते हुए एकजुट होने का आह्वान किया। लखीमपुर अध्यक्ष व मंत्री के चुनाव के बाद बाकी जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किये गए। एसोसिएशन जिला संरक्षक के रूप में रेवतीरमण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीन्द्र कुमार बाजपेयी, उपाध्यक्ष अंकित कश्यप, महामंत्री आशीष अवस्थी, कोषाध्यक्ष कमरुलहसन, वरिष्ठ सदस्य इरशाद अहमद, सदस्य हकीक अहमद खान सर्वसम्मति से चुने गए।
एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया प्रदेश के 20 जिलों में एसोसिएशन इकाइयां बनाई जा चुकी हैं अन्य जिलों में एसोसिएशन इकाई के गठन की तैयारी चल रही है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों एवं निविदा कर्मियों ने बधाई दी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments