लखीमपुर खीरी। मातृ एवं शिशु अस्पताल में जनरल सर्जन डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने अपनी योगदान आख्या दे दी है। वह लखनऊ से लखीमपुर भेजे गए हैं।
डॉ अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्होंने केजीएमयू लखनऊ से 1989 में एमबीबीएस पूरा किया था और वह अयोध्या (फैजाबाद), बाराबंकी, लखनऊ, सिद्धार्थनगर बाराबंकी, कासगंज और उसके बाद लखनऊ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. जहां से वह शासन के निर्देश पर लखीमपुर खीरी मातृ एवं शिशु अस्पताल में बतौर जनरल सर्जन तैनात किए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपनी पूरी निष्ठा और लगन से अपने कार्य को निष्पादित करेंगे। जिससे आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं शासन की मंशा के अनुरूप मिल सके। उनकी जॉइनिंग पर एमसीएच विंग अधीक्षक डॉ एसी श्रीवास्तव, जिला पुरुष चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. आईके रामचंदानी सहित वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ आरएस मधौरिया, डॉ एसके मिश्रा, डॉ आरके कोहली सहित अन्य चिकित्सकों और स्टाफ ने उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments