अमेठी । सुशील कुमार मिश्रा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति इरानी अपने संसदीय क्षेत्र के किसानों को खेती-किसानी की नई तकनीकी जानकारी मुहैया करवाने के लिए काशी की यात्रा पर भेज रही हैं। सलोन विधान सभा क्षेत्र के डीह रामलीला मैदान से काशी चला किसान यात्रा की शुरूआत आज पांच जुलाई से होगी। पांच जुलाई दिन बुधवार को काशी चला किसान यात्रा को केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर सलोन विधायक अशोक कुमार व भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल सहित पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। सांसद स्मृति ईरानी ने सलोन विधान सभा क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान अपनों से मुलाकात के बीच किसानों की तरक्की के लिए नई-नई तकनीकी जानकारी दिलवाने की बात कही थी। काशी में किसानों को प्राकृतिक खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन के साथ ही खेती किसानी की नई-नई तकनीकी का प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। काशी में किसानों को सावन में गंगा स्नान के साथ ही भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन का सौभाग्य भी मिलेगा।
बुधवार, 5 जुलाई 2023
अमेठी / सांसद स्मृति ईरानी की पहल पर काशी चली किसान यात्रा आज से शुरू
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments