प्रयागराज के गंगानगर में एसएचओ इंडिया धर्मेंद्र कुमार दुबे के द्वारा पीड़ित" नाम से ट्विटर काउंट बनाए जाने के मामले में फिलहाल जांच बैठा दी गई है। एसीपी इंडिया को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई तय होगी। फिलहाल इंस्पेक्टर इंडिया धर्मेंद्र कुमार दुबे अवकाश पर चले गए हैं। अवकाश से आने के बाद उनसे पूछताछ होगी। दरअसल, ट्विटर पर एसएचओ इंडिया धर्मेंद्र कुमार "दुबे के द्वारा पीड़ित" नाम से जनवरी 2023 में एक एकाउंट बनाया गया है। इस अकाउंट के संक्षिप्त परिचय में लिखा है कि एक बार इंडिया न्याय मांगने आइए खुद अपराधी बना देगी पुलिस"। खास बात यह है कि इस पर 1200 से ज्यादा ट्वीट हो चुके हैं और इस अकाउंट को 300 से ज्यादा लोग फॉलो भी कर चुके हैं। इसमें ज्यादातर शिकायतें इंडिया थाने से संबंधित हैं। सोशल मीडिया पर जब यह मामला ट्रेड करने लगा और मीडिया में खबरें सामने आई तक पुलिस महकमा जगा और इसकी जांच कराने की बात सामने आई। अब डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने जांच के आदेश दिए हैं। बताया कि एसीपी इंडिया को जांच कर रिपोर्ट देने को निर्देशित किया गया है। एसीपी इंडिया सुधीर कुमार ने बताया कि फिलहाल इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार दुबे अवकाश पर हैं। उनके वापस आने पर इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस ट्रविटर अकाउंट के बने 6 महीने बीत चुके हैं और पुलिस की सोशल मीडिया टीम की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी। इस अकाउंट पर लोगों ने अपने अपने मामलों में भी उच्चाधिकारियों से जांच और न्याय की गुहार लगाई है। बावजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?। शिकायतें ट्वीट करते समय जिला पुलिस को भी टैग किया गया है। उसके बाद भी अभी तक इस मामले को गंभीरता से क्यों नहीं लिया गया यह बड़ा सवाल है।
बुधवार, 5 जुलाई 2023
Home
/
जनपद
/
प्रयागराज : डीसीपी ने एसएचओ के खिलाफ बैठाई जांच, एसीपी इंडिया को दी जांच की जिम्मेदारी!
प्रयागराज : डीसीपी ने एसएचओ के खिलाफ बैठाई जांच, एसीपी इंडिया को दी जांच की जिम्मेदारी!
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments