Breaking

शुक्रवार, 7 जुलाई 2023

प्रयागराज / आकाशीय वज्रपात से हुई किसान की मौत

● जसरा में वज्रपात से व्यक्ति की हुई मौत

प्रयागराज यमुनापार क्षेत्र के तातार गंज गांव में खेत की नाली बना रहे  किसान की वज्रपात से मौत हो गई। जिससे परिजन गमगीन हो गए।                            बुधवार की देर शाम लगभग 10:00 बजे नवल सिंह 50 अपने खेत में पानी जाने के लिए फावड़े के सहारे नाली बना रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशी वज्रपात होने से नवल सिंह चपेट में आ गए और झुलस गए सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के  पिता अनंत बहादुर सिंह लगभग 25 वर्षों तक गांव के प्रधान रहे। तथा गांव में एक प्रतिष्ठित व्यक्तियों में इनकी की गिनती की जाती थी। नवल सिंह की मौत से गांव में एक ओर जहां मातम पसर गया वही परिजनों का रो-रो बुरा हाल है।
वहीं मृतक नवल किशोर के 2 पुत्र और एक पुत्री हैं पुत्री की शादी कर चुके थे वही दोनों पुत्र विवेक सिंह और रवि सिंह कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं  पिता की अकाल मृत्यु दोनों पुत्रों का रो-रो बुरा हाल है
वही सूचना पर पहुंची घूरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments