Breaking

सोमवार, 3 जुलाई 2023

शारदा-घाघरा नदियों में बढ़ा जल स्तर, जिले में बाढ़, कटान की स्थिति सामान्य

सम्भावित नदी कटान के दृष्टिगत प्रशासन ने कसी कमर, शुरू कराए आपातकालीन कटावरोधी कार्य

● बाढ़, कटान क्षेत्र में सतत भ्रमण, संरचनाओं की निगरानी जारी

लखीमपुर खीरी। नेपाल राष्ट्र में पहाड़ों पर हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से शारदा/घाघरा नदियों का जल स्तर बढ़ गया है, परन्तु जनपद खीरी की तहसील-धौरहरा, विकास खण्ड रमियाबेहड़ क्षेत्र के ग्राम सुजानपुर, माथुरपुर, देवीपुरवा एवं चकदहा के बहेलियनपुरवा, मियां सुमाली आदि ग्राम समूहों में बाढ़ एवं कटान की स्थिति सामान्य है एवं आबादी सुरक्षित है। एतिहातन सम्भावित नदी कटान के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा आपातकालीन कटावरोधी कार्य शुरू करा दिये गये हैं। 

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उक्त स्थल पर आवश्यकतानुसार सामग्री यथा ई०सी० बैग, नायलॉन क्रेट, नारियल रस्सी, बम्बू इत्यादि भी उपलब्ध है। अफसरों को बाढ़ एवं कटान क्षेत्रों में सतत भ्रमण सील रहते हुए हर गतिविधि पर पैनी निगाह रखने के लिए निर्देश दिए हैं। जिले में कहीं भी बाढ़ कटान की सूचना प्राप्त होने पर क्विक रेस्पॉन्ड करते हुए आवश्यकतानुसार आपातकालीन कार्य कराये जाये। उन्होंने बताया कि जिले में बाढ़ एवं कटान क्षेत्र में सतत भ्रमण व संरचनाओं की निगरानी की जा रही है, जिसके कारण जनपद में अवस्थित समस्त तटबन्ध एवं कटावरोधी परियोजनायें सुरक्षित एवं पूर्ण प्रभावी हैं। जिला प्रशासन बाढ़ संभावित क्षेत्रों में पैनी निगाह रखे हुए हैं और जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सजग है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments