Breaking

मंगलवार, 18 जुलाई 2023

प्रयागराज / महज 18 साल की नौकरी में बना करोड़पति read more

महज 18 साल की नौकरी में बना करोड़पति: महंत नरेंद्र गिरि के गनर रहे दीवान अजय कुमार सिंह पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज,,,।
 
प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि के गनर रहे अजय कुमार सिंह को आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई प्रारंभिक जांच में दोषी पाया गया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के इंस्पेक्टर की ओर से कर्नलगंज थाने में सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 2005 में उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त होने वाले अजय ने महज 18 साल की नौकरी में करोड़ों की कमाई कर डाली है।
गृह विभाग की ओर सेदिसंबर-2022 में दिए गए थे जांच के आदेश महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद अजय कुमार सिंह पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे थे, ने इसका सबसे पहले खुलासा किया था। अजय के मामले की शिकायत शासन तक पहुंची तो गृह विभाग की ओर से दिसंबर-2022 में जांच के आदेश दिए गए थे। भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय की ओर से जनवरी 2023 में जांच इंस्पेक्टर ठाकुरदास को सौंपी गई. इंस्पेक्टर की जांच में आरोपी दीवान अजय प्रारंभिक रूप से दोषी पाया गया। इसके बाद 17 जुलाई 2023 को कर्नजगंज कोतवाली में इंस्पेक्टर ने एफआईआर दर्ज कराई है, हालांकि इसकी विवेचना भ्रष्टाचार निवारण संगठन ही करेगा।श्रीमठ बाघंबरी गद्दी के पूर्व महंत नरेंद्र गिरि की सुरक्षा में तैनात रहा दीवान अजय कुमार सिंह मूल रूप से बलिया का रहने बाला है। महंत नरेंद्र गिरि की 20 सितंबर 2021 को डेथ होने के बाद उसे प्रयागराज से ट्रांसफर कर कौशांबी में तैनात कर दिया गया था। अजय की नियुक्ति पुलिस विभाग में 10 जुलाई 2005 बतौर कांस्टेबल हुई थी, बाद में 10 जुलाई 2012 को उसकी तैनाती प्रयागराज में हुई। अपनी वाकपटुटा और पर्सनालिटी के बल पर वह महंत नरेंद्र गिरि के संपर्क में आया, उसे महंत नरेंद्र गिरि की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया। इसी के बाद उसकी किस्मत के सितारे बुलंदी छूने लगे, देखते ही देखते वह महंत नरेंद्र गिरि का खास बन गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments