● जिला अध्यक्ष समाजसेवी बृजेश मिश्रा व जिला संगठन मंत्री सर्वेश शुक्ला के नेतृत्व में गतिमान है हस्ताक्षर अभियान
लखीमपुर ( विज्ञप्ति)। जनसंख्या नियंत्रण कानून हस्ताक्षर अभियान, जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला संगठन मंत्री सर्वेश शुक्ला के संयोजन में देवकली रोड पर आयोजित किया गया, जहां लोगों ने बढ़चढकर हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। आज के अभियान में बृजेश मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने बताया की जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए लगातार हस्ताक्षर अभियान नगर में चल रहा है। फाउंडेशन आगामी 11 जुलाई 2023 को खीरी जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द लागू करने के लिए एक ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम लोग छोटा परिवार सुखी परिवार अपनाएं, छोटा परिवार सुखी परिवार का संदेश पूरे देश में सभी को समझना होगा, छोटा परिवार सुखी परिवार ही देश में खुशहाली ला सकता है व परिवार को शिक्षित परिवार बना सकता है इसलिए प्रधानमंत्री देश में बढ़ती आबादी के बारे में सोचना चाहिए और दो बच्चों का कानून जल्द से जल्द पूरे देश में सभी पर लागू करना चाहिए। जिला संगठन मंत्री सर्वेश शुक्ला ने लोगों से हस्ताक्षर अभियान में भाग लेने की अपील की जिससे प्रधानमंत्री जन आवाज से उठती मांग जनसंख्या नियंत्रण कानून के बारे में विचार करेंगे और सभी पर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करेंगे। मोहल्ले वासियों ने एक स्वर में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की अपील की।
आज के अभियान में ब्रजेश मिश्र जिला अध्यक्ष जनसंख्या समाधान फाउंडेशन, सर्वेश शुक्ला जिला संगठन मंत्री जनसंख्या समाधान फाउंडेशन , शिवनारायण शर्मा, नितेश नारायण मेहरोत्रा, धर्मेंद्र जोशी, मेवा लाल गिरि, आकाश वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, विमल कुमार गुप्ता, प्रमोद रस्तोगी, अमित गुप्ता आज लोगों ने उत्साह पूर्वक जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments