Breaking

सोमवार, 26 जून 2023

पत्नी ने अपनी छोटी बहन से करा दी पति की शादी, अब तीनों एक ही घर में रहेंगे साथ-साथ.

 जहां बड़ी बहन खुशी-खुशी अपनी छोटी बहन की ही सौतन बन गई. संगम नगरी प्रयागराज में एक अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने पति से अपनी ही बहन की शादी करा डाली और राजी-खुशी मायके लौट गई। अब जीजा के साथ साली की शादी चर्चा में है। प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ का यह मामला है। बारा तहसील इलाके में रहने वाला राजकुमार मजदूरी करता है. उसकी शादी रूमी से हुई थी. रूमी अपनी छोटी बहन से बहुत प्यार करती थी और वह उससे दूर नहीं रह सकती थी. उसके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि अपनी बहन की शादी धूमधाम से करा सके. इसलिए उसने अपने पति राजकुमार को जैसे-तैसे मनाया और छोटी बहन की भारती की शादी एक मंदिर में अपने पति से करा दी। बारा इलाके के एक मंदिर में हुई जीजा-साली की शादी के गवाह परिजन भी बने. लड़की की बड़ी बहन यानी दूल्हे की पहली पत्नी भी मौजूद रही. इस दौरान देखा गया कि राजकुमार अपनी साली की मांग में सिंदूर भरकर उसे दूसरी पत्नी बनाता है और फिर दोनों पत्नियों को लेकर घर चला जाता है।इस अनोखी शादी से पति-पत्नी और उसकी दूसरी पत्नी बेहद खुश है. पहली पत्नी रूमी भी खुश नजर आ रही है. अब ये शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस विवाह के ससुराल और मायकेवाले भी गवाह बने. सभी ने खुशी-खुशी वर-वूध को आशीर्वाद दिया और अपने-अपने घर चले गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments