कौशाम्बी जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र की चौकी रहीमाबाद चौकी अंतर्गत एक गांव में बाहरी गुंडों का सहारा लेकर दबंगों ने पूरे परिवार के ऊपर प्राण घातक हमला कर लहूलुहान कर दिया, लहूलुहान करने के बाद कहीं भी शिकायत करने पर दबंगों ने पीड़ित परिवार को जान से मरने की धमकी देते हुए फरार हो गए, दबंगों के हमले से गंभीर घायल पीड़ित परिवार लिखित शिकायत लेकर पिपरी थाना गया और मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की मांग की है, मिली जानकारी के अनुसार पिपरी थाना क्षेत्र के रहीमाबाद चौकी अंतर्गत गौसपुर कटहुला गांव में रास्ते को लेकर सतीश कुमार पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश और बिल्लू यादव के बीच विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि बिल्लू यादव बाहरी गुंडों को बुलाकर सतीश के घर पर असलहा, धारदार हाथियार से लैश होकर चढ़ गए और गाली गलौज करने लगे, गाली गलौज का विरोध सतीश की बहन ने किया तो उसे दबंगों ने पीटना शुरू कर दिया, शोर मचाने पर जब घर के अन्य सदस्य बीच बचाव करने गए तो उनके ऊपर भी दबंगों ने प्राण घातक हमला कर दिया, जिसमें सतीश कुमार समेत परिवार के अन्य सदस्यों को गंभीर चोटें आई है दबंगों के हमले से गंभीर घायल परिवार पिपरी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है ।
मंगलवार, 27 जून 2023
Home
/
जनपद
/
कौशांबी / दबंगों ने पूरे परिवार को मारपीट कर किया लहुलुहान, बाहरी लोगों को बुलाकर दिखाई गई गुंडई.
कौशांबी / दबंगों ने पूरे परिवार को मारपीट कर किया लहुलुहान, बाहरी लोगों को बुलाकर दिखाई गई गुंडई.
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments