न्यूयॉर्क शहर में रोशनी के त्योहार दिवाली पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी। अधिकारियों ने यह घोषणा करते हुए इसे भारतीय समुदाय सहित शहर के निवासियों के लिए एक ‘‘जीत’’ बताया। न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि उन्हें गर्व है कि राज्य के सदन और राज्य के सीनेट ने न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूल में दिवाली पर छुट्टी रखने संबंधी विधेयक को पारित कर दिया है। उन्होंने सोमवार को सिटी हॉल से की गई एक विशेष घोषणा में कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि गवर्नर इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे कानून का रूप देंगे।एडम्स ने कहा, यह एक जीत है… केवल भारतीय समुदाय के महिला व पुरुषों और दिवाली मनाने वाले सभी समुदायों की नहीं, बल्कि यह न्यूयॉर्क की जीत है। इस वर्ष से न्यूयॉर्क शहर के पब्लिक स्कूलों में दिवाली की छुट्टी रहेगी।न्यूयॉर्क की प्रतिनिधि सभा की सदस्य जेनिफर राजकुमार ने कहा कि दो दशकों से अधिक समय से, दक्षिण एशियाई और भारतीय-कैरिबियाई समुदाय ने इस पल के लिए संघर्ष किया है। जेनिफर न्यूयॉर्क राज्य की प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गई
मंगलवार, 27 जून 2023
Home
/
वैश्विक
/
न्यूयॉर्क में भारतीयों के लिए मेयर ने किया बड़ा ऐलान, दिवाली पर स्कूलों में रहेगी छुट्टी
न्यूयॉर्क में भारतीयों के लिए मेयर ने किया बड़ा ऐलान, दिवाली पर स्कूलों में रहेगी छुट्टी
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
वैश्विक
Tags:
वैश्विक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments