Breaking

सोमवार, 26 जून 2023

इटौंजा हाल्ट से रेलवे स्टेशन नही बना तो करेंगे आंदोलन : तिरंगा महाराज

आश्वासन पर आश्वासन देने के बाद भी स्टेशन ना बनने पर क्षेत्र की जनता में रोष व्याप्त
 
● बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के इटौंजा में रेलवे स्टेशन का कार्य जल्दी ही शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे भाजपा नेता तिरंगा महाराज

 लखनऊ, इटौंजा। भाजपा नेता तिरंगा महाराज ने क्षेत्र की समस्याओं पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की घोषणा के बाद भी अभी तक इटौंजा में रेलवे स्टेशन बनना नहीं शुरू हुआ है और ना ही इसकी कोई प्रक्रिया शुरू हो पाई है सीतापुर रेल मार्ग को बड़ी लाइन में तब्दील करते समय इटौंजा रेलवे स्टेशन का स्वरूप बदल कर उसे रेलवे हाल्ट में तब्दील कर दिया गया था इटौंजा में रेलवे स्टेशन का स्वरूप बनाए रखने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों के द्वारा व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाया गया था क्षेत्रीय सांसद कौशल किशोर ने भी इस मामले को लेकर रेल विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा और इसके बाद तत्कालीन रेलवे अधिकारियों ने करीब 2 साल पहले इटौंजा को क्रॉसिंग रेलवे स्टेशन बनाए जाने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है ।
इटौंजा को रेलवे स्टेशन बनाने की मांग को लेकर 2018 मे आमरण अनशन करने वाले मदन मोहन मिश्रा बालक राम दिनेश कुमार  राधेश्याम गुप्ता चंद्रशेखर दिनेश कश्यप सुधाकर अवस्थी आदि का कहना है अगर जल्द ही रेलवे स्टेशन बनने का कार्य शुरू नहीं  हुवा तो तिरंगा महाराज के साथ में नागरिक फिर से जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे । इस संबंध में तिरंगा महाराज ने अधिकारियों को पत्र के माध्यम से सूचना दी है फिलहाल इटौंजा क्षेत्र में स्टेशन ना बनने से स्थानीय लोगों में काफी रोष दिख रहा है और स्टेशन बनाने की मांग उठ रही है क्षेत्र के नागरिको का कहना है कि नेता लोग सिर्फ घोषणा कर देते हैं और उसके बाद कोई देखने नहीं आता है हम सभी लोगो को समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं
स्टेशन की समस्या को लेकर मोहनलालगंज के क्षेत्रीय सांसद कौशल किशोर ने कई बार आश्वासन दिया और इटौंजा में चौपाल करने की बात की पर कई साल बीत जाने के बाद सांसद महोदय को आज तक समय नहीं मिला है कि यह समस्याओं पर ध्यान दें। स्टेशन ना बनने से क्षेत्र में रोष व्याप्त है और बड़े आंदोलन की तैयारी हो रही है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments