बेमौसम बारिश में भींगकर टमाटर गुस्से और और भी लाल हो गया है और किचन से गायब होता जा रहा है. दरअसल, टमाटर की फसल को हुए नुकसान के चलते इसके उत्पादन में जो भारी गिरावट आई है, उसके चलते महीनेभर में इसकी कीमत आसमान पर पहुंच गई है. दिल्ली से मध्य प्रदेश तक और यूपी से पंजाब तक मंडियों में टमाटर 100 रुपये किलो, जबकि फुटकर में 120 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है.टमाटर की कीमतों पर महंगाई की मार ने रसोई का बजट गड़बड़ा दिया है. दरअसल, आलू, प्याज और टमाटर ऐसी सब्जियों में शामिल है, जो लगभग हर रोज इस्तेमाल में लाई जाती हैं. महीनेभर के भीतर ही टमाटर के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. एक ओर जहां थोक मार्केट में ये 85 रुपये से 90 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है, तो रिटेल में इसकी कीमत ने शतक लगा दिया है.महीनेभर पहले यही लाल टमाटर रिटेल में 10 से 20 रुपये तक बेचा जा रहा था. वहीं बीते दो हफ्ते पहले भी इसकी कीमत बाजारों में होलसेल में 60 से 65 रुपये औऱ रिटेल में 70 से 75 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी. इस हिसाब से देखें तो अब इसका भाव दोनों ही मंडियों में लगभग दोगुना हो चुका है. दिल्ली में एक किलो टमाटर 90 से 110 रुपये, तो मध्य प्रदेश के इंदौर-भोपाल जैसे शहरों में 80 से 100 रुपये बिक रहा है. यूपी और पंजाब तक में ये इसी दायरे में बना हुआ है.बीते कुछ समय में बेमौसम बारिश के चलते टमाटर की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, तो कई राज्यों में इसकी गर्मी के कड़े तेवरों के चलते इसके प्रोडक्शन में गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा बिपरजॉय साइक्लोन का भी असर टमाटर के उत्पादन पर पड़ा है. टमाटर की पैदावार करने वाले शीर्ष राज्यों में गुजरात और महाराष्ट्र भी शामिल हैं, जहां बिपरजॉय का प्रकोप देखने को मिला था. इस साल बुआई कम होने से भी उत्पादन में कमी आई है, जिसे कीमतों में बढ़ोत्तरी का कारण माना जा सकता है.
मंगलवार, 27 जून 2023
Home
/
राष्ट्रीय
/
बेमौसम बरसात से भीगकर टमाटर हुआ गुस्से से लाल, 100 के पार पहुंचकर किया नागरिकों को बेहाल
बेमौसम बरसात से भीगकर टमाटर हुआ गुस्से से लाल, 100 के पार पहुंचकर किया नागरिकों को बेहाल
Tags
# राष्ट्रीय
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
राष्ट्रीय
Tags:
राष्ट्रीय
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments