● ‘‘अमृत सरोवर’’ में हुए गुडवर्क को कैबिनेट सचिव से मिली सराहना
● डीएम व सीडीओ के प्रयास से जिले को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान
लखीमपुर खीरी 25 फरवरी। जनपद खीरी के ऐतिहासिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने, पर्यावरण संरक्षण व गांवों में स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने तथा जल संचयन, जल संरक्षण के लिए भारत सरकार के अतिमहत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘‘अमृत सरोवर’’ को धरातल का क्रियान्वित करने के उद्देश्य से डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन व सीडीओ अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में किये गये भागीरथ प्रयासों को भारत सरकार के कैबिनेट सचिव द्वारा सराहा गया है। भारत सरकार के फ्लेक्सी प्रोजेक्ट ‘‘अमृत सरोवर’’ की समीक्षा हेतु सभी राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ आयोजित वर्चुअल समीक्षा बैठक में जनपद लखीमपुर खीरी में हुए कार्यों की प्रशंसा की गई। ‘‘अमृत सरोवर’’ जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में राष्ट्रीय स्तर पर हुई सराहना से एक फिर जनपद खीरी का नाम सुर्खियों में आया है।
शनिवार का दिन जनपद लखीमपुर खीरी के लिए विशेष रहा। जनपद खीरी में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन, सीडीओ अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में गांवों में स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने, जल संचयन एवं जल संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट "अमृत सरोवर" में हुए काम को राष्ट्र स्तर पर सराहा गया।
कैबिनेट सचिव, भारत सरकार ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव के साथ अमृत सरोवरों की प्रगति की समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई समीक्षा में जनपद लखीमपुर खीरी की प्रशंसा की गयी। उल्लेखनीय है कि वर्चुअल समीक्षा के दौरान देश में सबसे पहले लखीमपुर खीरी का नाम लिया गया और जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अमृत सरोवर के लिए जनपद स्तर पर हुए प्रयासों के लिए सारगर्भित प्रस्तुतिकरण दिया।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने इस उपलब्धि के लिये सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर को योजनाबद्ध तरीके से ना केवल पूरा करने बल्कि कीर्तिमान रचने में खीरी जनपद में अहम भूमिका निभाई है, जिसे आज राष्ट्र स्तर पर सराहा गया। जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा टीम भावना के साथ किये गये प्रयासों के परिणामस्वरूप जनपद में अमृत सरोवर की स्थिति अत्यंत सराहनीय है।
सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह सब ज़िलाधिकारी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में पूरी टीम के अथक प्रयास से सम्भव हो सका। उन्होंने डीसी मनरेगा, सभी बीडीओ एवं विकास, ग्राम्य विकास की पूरी टीम के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए आगे भी इन प्रयासों को जारी रखने की बात कही।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments