प्रयागराज जय शिवसेना भारत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के महामंत्री महंत श्री स्वामी जगतार मुनि जी महाराज ने कहा की धर्मो रक्षित रक्षितः। धर्म की रक्षा होने पर ही हम सब की रक्षा होगी। स्वामी जी ने कहा कि कभी-कभी छोटा परिश्रम भी बड़ा परिणाम दे जाता है। जय शिवसेना भारत का सनातन धर्म वाह संस्कृति को प्रसारित व सुरक्षित करने में किया जा रहा प्रयास महत्वपूर्ण होगा। जब भी इतिहास का पन्ना खोला जाएगा जय शिवसेना का भी नाम उसमें रहेगा। सेना के कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
जब शिवसेना भारत के राष्ट्रीय मंत्री राजेश केसरवानी ने सेना के द्वारा 36 वर्षों से किए जा रहे कार्यों को विस्तार से बताते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के दिन भोर में 5:00 बजे पूज्य पाद वेद रक्षित धर्मगुरु श्री त्रिशूल भगवान प्रकट हुए और तब से उनकी भव्य दर्शन शोभायात्रा उनके जन्मदिन के उत्सव के रूप में निकाली जाती है। आज 36 वर्षों के संघर्ष से पूरे विश्व में श्री त्रिशूल भगवान का महत्व स्थापित करने के लिए सेना के लाखों सैनिक लगातार प्रयास करें हैं, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी श्री त्रिशूल भगवान की केंद्रीय यात्रा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी महंत आचार्य दिगंबर प्रसाद त्रिपाठी ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर निकलने वाली पूज्यपाद वेद रक्षित धर्मगुरू श्री त्रिशूल भगवान की दर्शन शोभा यात्रा की भव्यता के लिए पूरा सहयोग करूंगा। राष्ट्रीय संयोजक विजय मल्होत्रा ने कहा कि कठिन श्रम व संघर्ष से मिली सफलता को पूरी दुनिया को बताने की योजना है--- शोभायात्रा तो इसका प्रारंभ है।
जय शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर एवं महामंत्री श्रीमती दुर्गेश नंदिनी ने बताया कि यात्रा परंपरागत है, सड़क, सुरक्षा, सफाई एवं पेयजल आपूर्ति के लिए प्रशासन को पत्र दिया जा चुका है शीघ्र ही सेना व जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक में समीक्षा होगी। तीनों राष्ट्रीय महामंत्री अनूप वर्मा, राजीवकृष्ण श्रीवास्तव (बंटी) एवं प्रशांत शर्मा महानगर अध्यक्ष श्री अरुण सोनी ने पूरे यात्रा मार्ग में बनाए जाने वाले पूजा स्वागत मंच एवं प्रचार प्रसार कार्यों की निगरानी का विवरण प्रस्तुत किया। श्री विवेक अग्रवाल, बिरजू सोनकर, बब्बन सिंह, मोनू गुप्ता, विशाल साहनी एवं लक्ष्य सामंत को यात्रा समन्वय समिति का पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments