Breaking

गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023

लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक ५५

            लखीमपुर डायरी / आज का पन्ना
             दैनिक जनजागरण न्यूज

● सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में गुरुवार को सभी बस यूनियन, ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों, वाहन स्वामियों को परिवहन कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन हुआ। 
एआरटीओ ने गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में बिना फिटनेस, कर बकाया वाले संचालित चार स्कूली वाहनों को चालान किया। चेकिंग में स्कूली वाहनों में बच्चे सवार मिलने पर एआरटीओ ने वाहनों को सीज न करते हुए केवल उक्त वाहनों का चालान कर छोड़ दिया। एआरटीओ ने चेताया की स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ ना करें। बिना फिटनेस वाले स्कूली वाहनों का संचालन कदापि ना कराएं, फिटनेस कराने के बाद ही वाहनों का संचालन हो।

दैनिक जनजागरण न्यूज: ●लखीमपुर खीरी-विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव,मायके पक्ष ने मार के लटकाने का ससुरालियों पर लगाया आरोप, घर के ही अंदर लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस, नीमगाँव थाना इलाके के भदूरी गांव की घटना।

● निघासन-खीरी- क्षेत्र में प्रेमी व प्रेमिका के आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए हुए थे राजी -आज बृहस्पतिवार को होनी थी शादी, प्रेमिका के घर पर शादी की तैयारियां पूर्ण -शादी से पहले ही प्रेमी हुआ गायब, प्रेमिका के परिजन कोतवाली जाने की तैयारी में -क्षेत्र के गांव बिनौरा का मामला।knu

दैनिक जनजागरण न्यूज: ● अतिक्रमण के समर्थन में आगे आए पूर्व सभासद अंशुमान माथुर (एडवोकेट ) :
आज अधिशासी अधिकारी व जिलाधिकारी  महोदय को पत्र  लिखकर नगर पालिका परिषद लखीमपुर की संपत्तियों के अवैध निर्माण को तोड़ने की मांग की.......
पत्र में उन्होंने नगरपालिका द्वारा अतिक्रमण की गई सभी जमीनों का पूरा विवरण (ब्यौरा) देते हुए कहा कि पहले नगरपालिका अपने द्वारा खुद का किया अतिक्रमण हटा कर जनता को ये सकारात्मक संदेश दे कि नगर को अतिक्रमण मुक्त करने का उनका ये अभियान पूरी तरह निष्पक्ष है।
   
             ◆ एक्शन में खीरी पुलिस 
दैनिक जनजागरण न्यूज: ● थाना निघासन पुलिस द्वारा, 190 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर 09 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

● थाना भीरा पुलिस द्वारा, विभिन्न अभियोगों में 05 नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

दैनिक जनजागरण न्यूज: ● थाना फरधान पुलिस द्वारा, विभिन्न अभियोगों में 03 नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

दैनिक जनजागरण न्यूज: ● थाना नीमगांव पुलिस द्वारा, 01 नफर वांछित अभियुक्त अमित पुत्र सोबरन व 01 नफर वांछित अभियुक्ता सूरजकली पत्नी सोबरन को गिरफ्तार किया गया।

 दैनिक जनजागरण न्यूज: ● थाना गोला पुलिस द्वारा, 01 किलो 100 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) बरामद कर अभियुक्त जावेद खां पुत्र कमाल खां को गिरफ्तार किया गया।

दैनिक जनजागरण न्यूज: ● थाना सिंगाही पुलिस द्वारा, विभिन्न अभियोगों में 03 नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

दैनिक जनजागरण न्यूज: ● अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही, विगत 24 घंटे में 377 लीटर अवैध शराब बरामद कर जिले से 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

                ● कवच योजना
दैनिक जनजागरण न्यूज: ● ए0एच0टी0यू0 खीरी द्वारा, कवच योजना के तहत जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
दैनिक जनजागरण न्यूज: ● जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कचहरी गेस्ट हाउस पहुँचे, डीएम एसपी व विभागीय अधिकारियों ने मुलाकात की,
जलशक्ति विभाग के चल रहे बचाव कार्य का निरीक्षण भी किया।

● छाउछ विद्युत उपकेंद्र पर आगामी 5 फरवरी को दो घण्टे शट डाउन किया जाएगा।

● हेल्थ : प्रारंभिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय के पुराने भवन में संचालित इमरजेंसी के स्थानांतरित के बाद इमरजेंसी मरीजों को उपचार हेतु अन्य सेवाओं में बढ़ोतरी की गई है। जिनमें नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 9 से 5 तक सेवाएं दी जाएंगी। वहीं रात्रि में आने वाले इमरजेंसी मरीजों के लिए एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था की गई है।

● मैगलगंज - पौधशाला के पास बाईक व अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार की घटना स्थल पर मौत पुलिस मौके पर

● बिजुआ खीरी-गुलरिया गांव  के पास बाईक गड्ढे में घुसी, बाईक सवार की घटना स्थल पर मौत पुलिस मौके पर, कुकरा के पास पहाड़नगर का रहने वाला था युवक

● निघासन- ग्राम बिनौरा मामले में आज शादी के दिन प्रेमी के फरार हो जाने के बाद प्रेमिका की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ 376 सहित कई धाराओं में लिखा मुकदमा
सोर्स- खीरी न्यूज़ update

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments