Breaking

सोमवार, 16 जनवरी 2023

इनरव्हील क्लब नोएडा अध्यक्षा ने नवरत्न ज्ञानपीठ के बच्चों संग मनाया जन्मदिन

नोएडा। प्रतिभा विकास की प्रतिबद्धता के साथ सामाजिक विकास को समर्पित संस्था नवरत्न फाउंडेशन्स द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए चलने वाले नवरतन ज्ञानपीठ के बच्चों संगआज  "इनर व्हील क्लब नॉएडा सिटी" की अध्यक्षा  मंजू सूद ने अपना जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।
आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को कडकडाती ठंड बचाव हेतु नवरत्न फाउंडेशन्स का यूनिफार्म स्वेटर्स वितरण का अभियान जहाँ जोरशोर से चल रहा था, वहीं इस अभियान में पहले से हीं जुड़ चुकी इनर व्हील क्लब नॉएडा सिटी की  अध्यक्षा सुश्री मंजू ने अपना जन्मदिन देश के इन भावी कर्णधार बच्चों संग मनाना पसंद कर समाज को अपने जिम्मेदार नागरिक और एक समर्पित समाज सेविका होने का परिचय दिया।
अपने कर कमलों से सुश्री सूद ने बच्चों को जैकेट के साथ स्टेशनरी जैसे-कॉपी,पेन्सिल,इत्यादि  व रेफ्रेश्मेंट्स भी वितरित किया।
महौल और भी खुशगवार हो उठा जब सुश्री मंजू ने अपने कोकिल कंठ से बच्चों के मनोरंजन में कुछ गीत भी गुनगुना कर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।इस अवसर पर नवरतन संस्था के अध्यक्ष  अशोक श्रीवास्तव ने उपस्थित होकर इस सुखद क्षण का आनंद उठाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments