Breaking

रविवार, 15 जनवरी 2023

सडक सुरक्षा माह : एक्शन में एआरटीओ, हुई कार्यवाही, मचा हड़कंप, किया जागरूक

● बहराइच बॉर्डर, धौराहरा के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में एआरटीओ ने चलाया प्रवर्तन अभियान, हुई कार्यवाही, मचा हड़कंप।
लखीमपुर खीरी 15 जनवरी। मुख्य सचिव, उप्र शासन से प्राप्त निर्देशों, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा के मार्गदर्शन, निर्देशन में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्‍य से जनपद खीरी मे ’’सड़क सुरक्षा माह ’’ मनाया जा रहा।

शनिवार को 'सड़क सुरक्षा माह' अभियान कार्यक्रमों की श्रंखला में एआरटीओ (प्रवर्तन)रमेश कुमार चौबे ने ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर जेपी यादव के साथ रविवार को बहराइच बॉर्डर, धौराहरा, सिसैया चौराहा, खमरिया में व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बिना परमिट एवं वैध प्रपत्र के संचालित एक बस को सीज कर दिया। इसमें सवार यात्रियों को एआरटीओ ने रोडवेज की बस के जरिए उनके गंतव्य रुपईडीहा के लिए रवाना किया। उन्होंने यात्रियों को सुरक्षित सफर करने के लिए जागरूक किया। एआरटीओ ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने, बिना फिटनेस, टैक्स बकाया, बिना बीमा एवं अपूर्ण प्रपत्रों के चलते दो मैजिक, एक वैन और एक पिकअप को सीज कर दिया। वही ऐरा चीनी मिल में गन्ना परिवहन में बकाया टैक्स, बिना फिटनेस पर दो ट्रक सीज किए, चीनी मिल में खड़ी करवाया। चीनी मिल प्रबंधन को निर्देश दिए कि कर बकाया व बिना फिटनेस के वाहनों से गन्ना की दुलाई न कराए जाए, इसे हर हाल में सुनिश्चित कराए।

● "सुरक्षा आपकी संकल्प हमारा": एआरटीओ ने किया जागरूक, दिलाया सड़क सुरक्षा का संकल्प।
एआरटीओ रमेश कुमार चौबे ने धौराहरा तहसील क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवो में सड़क जागरूकता कार्यक्रम किया, जिसमें उन्होंने कहा कि नियमों को ताक पर रखकर व जरा सी जल्दी के चक्कर में अक्सर हादसे होते हैं। इसलिए खुद की जान के साथ दूसरों की परवाह जरूर कीजिए। इस दौरान उन्होंने वाहन सवारों को संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति सक्रिय रहने के बाद भी सड़क दुर्घटना पर लक्ष्य के अनुरूप विराम नहीं लग पा रहा है। इसके लिए आम लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करना होगा। स्वयं ही नहीं बल्कि अपने आस पड़ोस व मित्र, सगे-संबंधी को भी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने को प्रेरित करने का संकल्प लें। ऐसा नहीं करने पर सामान्य गलती से अपने कीमती जीवन खो बैठेंगे और परिवार पर दुखों का पहाड़ ढह जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments