लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक ४२
● एक्शन में एसपी : पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा द्वारा कोतवाली सदर का भ्रमण किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्पडेस्क आदि स्थानों पर भ्रमण करके कार्यो का अवलोकन किया गया तथा जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये।
◆ गिरफ्तार ......
● थाना उचौलिया पुलिस द्वारा, लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र कलेक्टर को लूट के ट्रक, अन्य सामान व अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
● थाना खीरी पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त पुनीश उर्फ पुनीत पुत्र गौमती प्रसाद को गिरफ्तार किया गया।
● थाना सम्पूर्णानगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचा कारतूस बरामद कर अभियुक्त दिनेश पुत्र जोगेन्दर को गिरफ्तार किया गया।
● यातायात पुलिस व एआरटीओ खीरी की संयुक्त टीम द्वारा सडक सुरक्षा माह के अंतर्गत की गई कार्यवाही।
● थाना भीरा पुलिस द्वारा, 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद करके अभियुक्त दिनेश पुत्र सोबरन को गिरफ्तार किया गया।
◆ मौत :
● दुबग्गा मार्ग पर शीतलापुर गन्ना क्रय केंद्र के पास आम के पेड़ में लटका मिला युवक का शव, सदर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव।
● पावन पर्व लोहड़ी और मकर संक्रांति के अवसर पर जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा भव्य कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं के मध्य पुरस्कार वितरित किए गए।
● गूँज सामाजिक संस्था द्वारा कम्बल वितरण एवं खिचड़ी भोज, दुख हरण नाथ मंदिर में नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन डॉ इरा श्रीवास्तव के कर कमलों से किया गया। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े निःस्वार्थ सेवियों एवं पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
● शनिवार को 'सड़क सुरक्षा माह' अभियान कार्यक्रमों की श्रंखला में एआरटीओ (प्रवर्तन)रमेश कुमार चौबे ने ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर जेपी यादव के साथ रविवार को बहराइच बॉर्डर, धौराहरा, सिसैया चौराहा, खमरिया में व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बिना परमिट एवं वैध प्रपत्र के संचालित एक बस को सीज कर दिया। इसमें सवार यात्रियों को एआरटीओ ने रोडवेज की बस के जरिए उनके गंतव्य रुपईडीहा के लिए रवाना किया। उन्होंने यात्रियों को सुरक्षित सफर करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान सुरक्षा आपकी संकल्प हमारा" अभियान के तहत एआरटीओ ने जागरूक कर दिलाया सड़क सुरक्षा का संकल्प।
● नजीर : बेसिक शिक्षा परिषद की स्कूलों को कायाकल्प करने, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अभिनव पहल "बेस्ट स्कूल ऑफ द वीक" कवायद का एक सकारात्मक प्रभाव खीरी के परिषदीय स्कूलों में दिखाई देने लगा है। परिषद के स्कूल में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतरीन टीचर और तकनीकी का उपयोग कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। इसी क्रम में बाकेगंज, यूपीएस असौवा विद्यालय जिले की नजीर बना।
● शिक्षक-शिक्षिकाएं की टीम भावना ने विद्यालय का बदला परिवेश, बढ़ाया विश्वास।
● यूपीएस असौवा की बाल वाटिका में सज रहा नौनिहालों का बचपन।
● डीएम ने समय साढ़े दस से तीन करने का आदेश किया : बीएसए (क्लास 8 तक)
● बेसिक स्कूल कल खुलेंगे, बीएसए , लखीमपुर खीरी।
● कचहरी रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डिंपल यादव का जन्मदिन, गरीबों में बांटे कंबल। कार्यक्रम का संजोजन सपा नेता मोहन बाजपेयी ने किया।
● तहरी भोज : भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष एड रमेश चंद्र मिश्रा के निज निवास, श्रीनगर पर भारतीय किसान संघ समिति श्रीनगर विकासखंड फूलबेहड़ जिला लखीमपुर खीरी द्वारा आयोजित तहरी भोज का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिला संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वर्ण सिंह, जिला कृषक प्रमुख अभय, जिला कार्यकारिणी सदस्य मंगल, विकासखंड खंड कार्यवाह विनोद, फूलबेहड़ के अध्यक्ष मस्तराम दीक्षित, खंड मंत्री जयप्रकाश, प्रचार प्रमुख सौरभ, खंड सह प्रचार प्रमुख सुधीर, ब्लाक फूलबेहड़ के प्रमुख प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह, बीडीसी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, गांव के निरंकारी समाज के प्रमुख राकेश गुप्ता, पूर्व प्रधान रामसनेही गुप्ता जी ग्राम समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा, मंत्री दिलीप भार्गव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक उपाध्यक्ष सुमित तिवारी ने किया और इस कार्यक्रम में सब कार्यकर्ताओं को डॉ अरुण कुमार शुक्ला का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
● एकल अभियान के द्वारा खिचड़ी सहभोज बिरबाबा हनुमान मंदिर राजापुर में सम्पन्न किया गया। जिसमें लखीमपुर शहर के प्रतिष्ठित गण मान्य लोग सहित संगठन के सेवा ब्रती कार्य करता उपस्थित रहे। सभी सेवाब्रती कार्यकर्ताओं को गरम साल अंगवस्त्र के रूप में भेंट की गईं।
● गत दिवस अवतार पैलेस के पास से मिली बीमार गौ माता की सूचना, गौ माता दो तीन दिन से बीमार हालत में पड़ी हुई है, पर सक्रिय हुए गौसेवक परिवार, लखीमपुर से जसवंत राज , करन मौर्य के साथ मौके पर पहुंच कर देव जुनेजा ने बीमार गौ माता का प्राथमिक उपचार किया।
● इसी प्रकार गत दिवस पत्रकार ऋषभ त्यागी के माध्यम से कनौजिया कालोनी में बीमार गौमाता की सूचना पाकर जसवंत राज, अभिनव पटेल के साथ मौके पर पहुंचकर गौसेवक देव जुनेजा ने गौमाता का प्राथमिक उपचार किया।
● मकर संक्रांति के अवसर पर नगर के समाजसेवी सौभाग्य ज्वेलर्स के मैनेजर विमलेश सिंह भदोरिया के द्वारा कई जरूरतमंदों को खिचड़ी भोज करा कर उनको गरम कंबल का वितरण किया गया इस दौरान लोगों ने प्रशंसा की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments