हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में आज एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ स्वास्थ्य कर्मी बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं. वायरल वीडियो सरकारी अस्पताल के अंदर किसी वार्ड का है, जिसमें आगे-पीछे बेड पड़े दिखाई दे रहे हैं. इस वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य महकमे की पोल खोल कर रख दी है.फिलहाल राठ से वायरल हुए इस वीडियो पर अभी स्वास्थ्य महकमे के आला अधिकारियों का कहना है कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है, जिसकी जांच कराते हुए सेलिब्रेशन में शामिल लोगों की सूची राठ अधीक्षक से मांगी गई है.वायरल वीडियो की पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो हमीरपुर ज़िले में राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है. यहां बीती रात पेशेंट वार्ड में एक बर्थडे पार्टी का सेलिब्रेशन हुआ था, जिसमें नर्स समेत कई स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए थे. इसी दौरान म्यूजिक पर डांस पार्टी चली थी, तभी किसी ने वीडियो भी बनाया था लेकिन अब वह वायरल हो गया है.इस वीडियो से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा दिया है. इस पर हमीरपुर सीएमओ ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है. इससे पहले आज सुबह ही महोबा जिले की जिला अस्पताल के इमरजेंसी रूम के अंदर केक काट कर पार्टी करते और आतिश बाजी करने का वीडियो वायरल हुआ था .
सोमवार, 2 जनवरी 2023
हमीरपुर / सरकारी हॉस्पिटल में पार्टी हुई, लगे ठुमके, खुद देखें पूरा ....
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments