Breaking

सोमवार, 2 जनवरी 2023

ठंड मे असहाय ,गरीबों के मसीहा बना स्वयंसेवी संगठन सावित्रीबाई फुले वेलफेयर सोसाइटी

प्रयागराज गरीबों असहायों को ठंड की मार से बचाने के लिए सावित्रीबाई फुले वेलफेयर सोसाइटीअथक  कैंप का आयोजन किया इस कैंप मे लोगों के घर से न इस्तेमाल कपडे ,स्वेटर जाकेट को कलेक्ट कर गरीब लोगों मे वितरित किया गया ।
भीषण ठंड मे जहां सावित्रीबाई फुले वेलफेयर सोसाइटी ने स्वयं कपडे पहुंचाकर लोगों की मदद को आगे आए वही ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों के चेहरे कपडे पाकर खिल गये । भारी भीड जमा हुआ और मनमुताबिक कपडे पाकर गरीबों ने  सावित्रीबाई फुले वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं को जमकर सराहा ।संस्था के अध्यक्ष  सुरेश कनौजिया ने कहा हमारी संस्था ने न सिर्फ कपडे वितरण का अनूठा कार्यक्रम किया बल्कि  गंगा घाट की सफाई,ब्लड डोनेट व अस्पताल मे मरीजों को फल वितरण का कार्य भी किया ।हमारा उद्देश्य हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान का प्रयास है 
इस मौके पर संस्था को ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी श्री सुभाष कुमार सिंह महोदय द्वारा सावित्रीबाई फुले वेल्फेयर सोसाइटी को 200कंबल गरीबों बेसहारा लोगो को बाटने हेतु दान दिया गया।संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक सुरेश कनौजिया 
उपाध्यक्ष शादाब अहमद, कोषाध्यक्ष मानुवल टोप्पो, प्रबंधन मंत्री अनिल सोनकर , युवा मोर्चा अध्यक्ष राजन पासी निरंतर समाज सेवा हेतु तत्पर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments