पंत के पारिवारिक मित्रों और अन्य ने अस्पताल में उनसे मुलाकात के बाद यह बात कही। पंत की मां सरोज पंत और लंदन से आई बहन साक्षी अस्पताल में उनके साथ हैं दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक श्याम शर्मा , बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर ने यहां मैक्स अस्पताल में पंत से मुलाकात की। परिवार के साथ अस्पताल में लगातार बने हुए उमेश कुमार ने कहा ,'' उन्हें किसी और अस्पताल में शिफ्ट करने की फिलहाल तो कोई योजना नहीं है । उनकी हालत में कल से काफी सुधार आया है।'' उन्होंने कहा, ''उनके माथे की प्लास्टिक सर्जरी शुक्रवार को ही कर ली गई। पहली ड्रेसिंग आज हुई है।'' पंत उस समय बाल बाल बच गए जब उनकी लक्जरी कार ने शुक्रवार को तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली। वह अपनी मां को 'सरप्राइज' देने के लिये रूड़की जा रहे थे। उमेश कुमार ने कहा कि बीसीसीआई के डॉक्टर लगातार मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों के संपर्क में हैं और इस बारे में फैसला लेंगे कि उन्हें कहीं और शिफ्ट करने की जरूरत है या नहीं। वहीं श्याम शर्मा ने पंत से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ''यहां चिकित्सकों द्वारा पंत की अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है। बीसीसीआई भी उनके संपर्क में है, उनकी हालत पर ताजा जानकारी ले रहा है। फिलहाल उन्हें यहीं रखा जाएगा।
रविवार, 1 जनवरी 2023
.क्रिकेटर ऋषभ पंत की स्थिति में अब काफी सुधार है
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
खेल
Tags:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments