सम्पूर्णानगर-खीरी। भारत-नेपाल की सीमा पर तैनात एसएसबी ने भारत से नेपाल तस्करी कर ले कर ले जाई जा रही भारत सरकार से सब्सिडी प्राप्त उर्वरक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को सीमा पर तैनात 49 वीं वाहिनी एसएसबी पीलीभीत की सीमा चौकी बसही के प्रभारी निरीक्षक विकसित यादव ने अपने जवानों के साथ मुखबिर की सूचना पर अंतराष्ट्रीय स्तंभ संख्या 770 के नजदीक तस्करी कर नेपाल जा रही भारी मात्रा में खाद,चावल एवं तीन साइकिल एवं दो तस्करों अरुन एवं गोविन्द को पकड़ा ।एसएसबी ने बरामद माल का सीजर बनाकर तस्करों सहित पलिया कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया।
संवाददाता-गोविन्द कुमार
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments