Breaking

मंगलवार, 13 दिसंबर 2022

लखीमपुर डायरी / जनपद में आज : सूचना एवं संचार का विचार, त्रयोदश संस्करण


सूचना एवं संचार के दैनिक जनजागरण करते विचार लखीमपुर डायरी को नियमित पढ़ें, प्रतिदिन शाम सात बजे। 
                             अपराध
● थाना फरधान पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद करके अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र गजराज को गिरफ्तार किया गया।
● थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, 330 ग्राम अवैध गांजा बरामद करके अभियुक्त रजनीश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया।
● थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद करके अभियुक्त भूपेन्द्र वर्मा उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया।
● थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा हत्या के 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही से घटना मे प्रयुक्त बक्शा (जिसमें अभियुक्तों द्वारा मृतका वंदना शुक्ला के शव को छिपाकर अस्पताल के बेसमेन्ट तक ले जाया गया था) को बरामद किया गया।
●  थाना सिंगाही पुलिस द्वारा, 01 नफर वारंटी अभियुक्त रामपाल पुत्र माताप्रसाद को गिरफ्तार किया गया।
● संकटा देवी पुलिस चौकी से पुलिस जवानों की अभिरक्षा से फरार हुआ आरोपी युवक, आरोपी के चौकी से भागकर जाने की फुटेज कैमरे में हुई कैद, अधिवक्ता की गाड़ी पर हुए हमला मामले का आरोपी था फरार हुआ युवक।
                      ■ न्याय :  
● पलिया विधायक रोमी साहनी के विरुद्ध चुनावी आचार संहिता के कथित उल्लंघन से सम्बंधित मुक़दमे/प्राथमिकी में दाखिल चार्जशीट माननीय उच्च न्यायलय द्वारा खंडित। न्यायलय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट /एम0पी एम0एल0ए कोर्ट ने जारी किया था रोमी साहनी की हाजरी का वारेंट। विधायक ने इस आदेश को  बताया न्याय की जीत।
            ■ एक्शन में मिशन शक्ति : 
● उधर सिकुड़ती सर्दी में भी जिले की मिशन शक्ति टीम पूरी ततपरता से जुड़ी है। इस अभियान के अन्तर्गत एन्टी रोमियो टीम थाना भीरा, मैलानी, तिकुनिया सहित जिले की अलग अलग थाना एंटी रोमियो टीमो द्वारा विभिन्न विद्यालयों,कॉलेज,ग्राम/मौहल्लों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओ/बालिकाओ/छात्राओ को महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक कर संदिग्धों से पूछताछ करके सख्त हिदायत दी गई।

                      ■ हादसा : 
● ढखेरवा खीरी धौरहरा रोड तकिया तालाब के पास एक निजी बस मोटरसाइकिल सवार को कुचलते हुए  अनियंत्रित होकर पलट गई है, मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी ।  सूत्रों के मुताबिक अभी तक 3 लोगो की मौत की जानकारी हुई है...., जबकि 1 दर्जन से अधिक यात्री घायल बताये जा रहे हैं, प्रशासन की तरफ से मृतक/घायलों के आंकड़ों की अभी कोई आधिकारिक जानकारी नही दी गयी है। ऋषभ ग्रुप
उधर आज मंगलवार को धौरहरा तहसील, थाना निघासन के ढखेरवा से धोरहरा मार्ग पर तकिया अमृत सरोवर के पास हुए सड़क हादसे की सूचना मिलते ही डीएम महेंद्र बहादुर सिंह एसपी संजीव सुमन के साथ रवाना हुए। सड़क हादसा स्थल पर पहुंचकर डीएम-एसपी ने  हादसे की जानकारी लेकर पूरी वस्तुस्थिति जानी। प्रशासन व पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय में भिजवाया। इस मौके पर एडीएम संजय सिंह, एएसपी अरुण सिंह, सीओ संजय नाथ तिवारी, एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह पर मौजूद रहे। 
इसके बाद डीएम-एसपी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड पहुंचकर घायलों का कुशल क्षेम जाना।

                    हांथी का आतंक
● हांथी आतंक : खीरी  के मोहम्मदी रेहरिया के जंगल से हाथियों के झुंड का सनसनीखेज वायरल वीडियो आया सामने , करीब 40 से 50 की संख्या में झुंड  में मौजूद हैं हाथी, जिसमे हाथियों के कई बच्चे भी हैं मौजूद। दो तीन ग्रामीणों द्वारा छिप कर  बनाया गया है वीडियो......यही हाथी रात में गांवों में मचा  रहे है तांडव, गांव वालों के मुताबिक इन जंगलों में पानी के भरपूर स्रोत और खाने-पीने की प्रचुर सामग्री होने के चलते हाथियों ने पिछले 2 महीनों से यही जमा रखा है डेरा ......। साभार ऋषभ ग्रुप

                           ■ गौसेवा
● गौसेवा : आज विश्व हिंदू परिषद से आचार्य संजय मिश्रा के माध्यम से सूचना पाकर सक्रिय हुए गौसेवक परिवार ने नौरंगाबाद में एडीएम के पेशकार रविकांत श्रीवास्तव के निवास के निकट एक बछड़े जिसके खुर में बहुत ज्यादा चोट लगी हुई है इस कारण वह चलने में असमर्थ है, को प्राथमिक उपचार दिलाया।
 सूचना प्राप्त होते ही रविकांत को फोन किया गया एवं गौ सेवक परिवार से जसवंत राज के साथ मौके पर पहुंचकर उस बछड़े का प्राथमिक उपचार किया। उक्त जानकारी गौ सेवक देव जुनेजा ने दी।

             जिलाधिकारी सम्मानित
● खीरी जनपद में अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उप्र की सचिव डॉ.रोशन जैकब ने प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की। लखनऊ में हुए सम्मान कार्यक्रम में यह प्रशस्ति पत्र डीएम की तरफ से जिला खनन अधिकारी ने प्राप्त किया।
                   ■  रोजगार मेला
● रोजगार मेला : जिला सेवायोजन कार्यालय व मॉडल कॅरियर सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय राजापुर में रोजगार मेले एवं कॅरियर काउसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, इस मेले में निजी क्षेत्र की 05 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 354 बेरोजगारो द्वारा प्रतिभाग किया, जिसमें कम्पनियों द्वारा 92 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।

                    ■ शिक्षा विभाग : 
● खीरी जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में महिला शिक्षिकाओं ने गम्भीर आरोप लगाए। सीडीओ ने सख्त कारवाई के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा विभाग ब्लाक नकहा के एक सहायक अध्यापक व पूर्व एनपीआरसी, एक एआरपी व एक अधिकारी पर सीडीओ से मिल कर महिला शिक्षिकाओं ने गम्भीर आरोप लगाए हैं। एक सहायक अध्यापक व पूर्व एनपीआरसी पर कुछ महिला शिक्षकों को काल कर लोकेशन मालूम करने, भ्रष्टाचार करने, प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। इस अध्यापक पर इस आशय की एफआईआर भी दर्ज हैं। एक एआरपी पर अभद्र भाषा बोलने, राजनैतिक क्रियाकलाप करने, भ्रष्टाचार करने , मुकदमे दर्ज करवाने , गैर शैक्षणिक कार्य मे रुचि लेने के गंभीर आरोप है।वाया- नंद कुमार मिश्रा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments