Breaking

मंगलवार, 13 दिसंबर 2022

चीन के 300 सैनिकों ने तवांग में भारतीय पोस्ट हटाने के लिए की थी घुसपैठ

नई दिल्ली अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच संघर्ष हुआ है। इसमें भारत के 6 जवान घायल हुए हैं, जबकि चीन के जवानों को हमसे ज्यादा नुकसान हुआ है. उसके कई सैनिकों की हड्डियाँ टूट चुकी हैं। घायल भारतीय जवानों को गुवाहाटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 दिसंबर 2022 को तवांग के यंगस्ट में 17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित भारतीय पोस्ट को हटाने के लिए 300 चीनी सैनिक घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। वे कंटीले डंडों से लैस थे। भारतीय सेना भी इस बार पूरी तरह मुस्तैद थी। हमारी सेना ने भी उन्हें कंटीली लाठियों से जवाब दिया। इसमें दर्जनों चीनी सैनिकों की हड्डियां टूट गई हैं।भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद, एक फ्लैग मीटिंग हुई और इस मुद्दे को सुलझा लिया गया। फिलहाल दोनों देशों की सेनाएं विवादित स्थल से हट गई हैं। इससे पहले 1975 में तवांग में विवाद हुआ था, जब भारत के 4 जवान शहीद हो गए थे। इस इलाके में दोनों सेनाएं कुछ हिस्सों पर अपना-अपना दावा करती रही हैं। यह विवाद 2006 से चल रहा है।इससे पहले 15 जून 2020 को लद्दाख की गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के बीच हुई झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे, जबकि चीन के 38 जवान शहीद हुए थे। हालांकि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने इस बात को स्वीकार किया था कि उसके 4 जवान मारे गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments