Breaking

शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022

यूपी में 2023 में पुलिस और फायरमैन समेत 35 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार नए साल पर उत्तर प्रदेश के युवाओं को पुलिस, पीएसी और फायर सर्विस में भर्ती का तोहफा देने जा रही है। इसके तहत युवाओं को नए साल में यूपी पुलिस में भर्ती होने का एक और बड़ा मौका मिलेगा। कांस्टेबल सिविल पुलिस (यूपी पुलिस भर्ती 2023), कांस्टेबल पीएसी और फायरमैन के कुल 35757 पदों पर भर्ती की तैयारी है। भर्ती बोर्ड को इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र प्राप्त हो गया है।
सूत्रों का कहना है कि इनमें से करीब 32 हजार पद सिविल पुलिस के होंगे। सब इंस्पेक्टर के करीब तीन हजार पदों पर भर्ती की तैयारी है। वर्तमान सरकार में अब तक करीब डेढ़ लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती की जा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में अग्निशमन विभाग को और सशक्त बनाने के लिए फायरमैन के पदों पर भर्ती की जाएगी।
डीजी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आरके विश्वकर्मा ने कहा कि कांस्टेबल सिविल पुलिस, कांस्टेबल पीएसी और फायरमैन के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए कार्यकारिणी निकाय के चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीदवारों से जनवरी, 2023 में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यूपी पुलिस एवं सतर्कता विभाग में उपनिरीक्षक गोपनीय, उपनिरीक्षक गोपनीय, सतर्कता, सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक), (लेखा) एवं (सतर्कता) के रिक्त 1329 पदों पर परीक्षा संपन्न हो चुकी है।भर्ती बोर्ड इस माह के अंतिम सप्ताह तक परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है। जिसके बाद सिपाही भर्ती की प्रक्रिया और तेज होगी। वहीं, रिजर्व सिविल पुलिस के पदों पर कुशल खिलाड़ियों की भर्ती का परिणाम भी जल्द आएगा। 534 पदों पर कुशल खिलाडिय़ों की भर्ती के लिए करीब सात हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदनों की जांच की जा रही है, जिसमें उपयुक्त उम्मीदवारों की सूची जल्द ही भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। सफल अभ्यर्थियों के खेल कौशल को परखने की प्रक्रिया दिसंबर व जनवरी, 2023 में पूरी की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments