Breaking

मंगलवार, 29 नवंबर 2022

रायबरेली / रायबरेली में प्रयागराज के डीएम संजय खत्री की गाड़ी से हुआ हादसा, तीन घायल

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के जिलाधिकारी आइए संजय खत्री की गाड़ी से 28 नवंबर 2022 की देर रात रायबरेली में भीषण हादसा हो गया। जिलाधिकारी संजय खत्री की चार पहिया लग्जरी गाड़ी एक ओमनी वैन से टकरा गई। इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।प्रयागराज के जिलाधिकारी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उनके गनर और चालक को चोट आई है। यह घटना उस समय हुई जब प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय खत्री अपने परिवार के साथ लखनऊ से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। घायलों को रायबरेली स्थित अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments