कौशांबी जमानत खारिज होने के बाद कोर्ट से फरार आरोपी को मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर फिर से कोर्ट में पेश कर दिया है बताते चलें कि चरवा क्षेत्र के सुधवर गांव निवासी शिवानंद पांडेय पुत्र इंद्रपाल पांडेय का पड़ोसी दिलीप पांडेय पुत्र नर्मदा पांडेय से जमीन के क्रय-विक्रय में दो लाख रुपये का विवाद था। दो माह पहले शिवानंद के खिलाफ चरवा थाने में दिलीप पांडेय ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से वह वांछित था। बुधवार को वह सिविल न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जमानत की फिराक में था। आरोपित की तरफ से अधिवक्ता ने बेल दाखिल किया, लेकिन बेल खारिज हो गई। मुलजिम को सीजेएम कोर्ट में रिमांड के लिए भेजा गया था। इस बीच वह सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होते ही महकमे में हड़कंप मच गया और फरार आरोपी को पुलिस तलाश करने लगी 24 घंटे के भीतर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।
शुक्रवार, 30 सितंबर 2022
कौशांबी / कोर्ट से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tags
# क्राइमनामा
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
क्राइमनामा
Tags:
क्राइमनामा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments