Breaking

शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025

ड्रोन की अफवाह उड़ाने के मामले में 7 दिन में कई थानों में दर्ज हुए 12 मुकदमे

ड्रोन की अफवाह उड़ाने के मामले में 7 दिन में कई थानों में दर्ज हुए 12 मुकदमे, 3 थानाक्षेत्र में 6 आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर इन दिनों जिले के विभिन्न हिस्सों में रात को ड्रोन दिखने की विभिन्न बातें सामने आ रही हैं। जिससे कई गांवों में तनाव की स्थिति बन जा रही है। ऐसे में इस तरह से ड्रोन दिखने की अफवाह फैलाने के बाद पुलिस सख्ती करने के मूड में आ गई है और सैदपुर सहित विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बीते महज 7 दिनों के अंदर जिले के 12 थानों में अज्ञात के खिलाफ ऐसे मुकदमे दर्ज किए गए, जिसमें लोगों द्वारा ड्रोन की अफवाह फैलाई गई थी। इनमें सबसे ज्यादा मुकदमे सैदपुर सीओ सर्किल में दर्ज किए गए हैं। इसी क्रम में सैदपुर के बहरियाबाद में ड्रोन की अफवाह के बाद 26 सितंबर को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं खानपुर थानाक्षेत्र के अनौनी में बीते 27 सितंबर को ड्रोन की अफवाह के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सादात में भी 27 सितंबर को अज्ञात के खिलाफ, नंदगंज में 30 सितंबर को, सैदपुर में 1 अक्टूबर को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं दुल्लहपुर व शादियाबाद में बीते 25 सितंबर को, करंडा व सदर थाने में 1 अक्टूबर को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं कई अफवाह उड़ाने वालों को गिरफ्तार भी किया गया है। जिसमें रामपुर मांझा पुलिस ने सोनू यादव व अभय सिंह को, कासिमाबाद पुलिस ने सतेंद्र यादव, विकास यादव व उदय चौहान व सदर पुलिस ने आकाश यादव को गिरफ्तार कर दिया। ये सभी ड्रोन को लेकर अफवाह उड़ा रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments