Breaking

गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज को भारत मोबाइल कांग्रेस 2025 में मिला “5G यूज़ केस लैब” में प्रथम पुरस्कार

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज को भारत मोबाइल कांग्रेस 2025 में मिला “5G यूज़ केस लैब” में प्रथम पुरस्कार

चंडीगढ़, 09 अक्टूबर 2025: पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पेक ने पूरे देश के 100 “5G यूज़ केस लैब्स” में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया इतिहास रचा है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत मोबाइल कांग्रेस 2025 के दौरान यशोभूमि, नई दिल्ली में माननीय राज्य संचार मंत्री, डॉ. पी. चंद्र शेखर द्वारा प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार प्रो. अरुण कुमार सिंह (कोऑर्डिनेटर, 5G यूज़ केस लैब, पेक), डॉ. सिमरनजीत सिंह (को-कोर्डिनेटर) और डॉ. गौरव दास ने प्राप्त किया।

पेक का 5G यूज़ केस लैब वर्ष 2023 में देशभर की 100 संस्थाओं में से एक था, जिसे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित किया गया था। यह लैब कृषि, उद्योग, शिक्षा और अनुसंधान एवं इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में डोमेन्स में “यूज़ केस” विकसित करने में सक्रिय रही है और देश के 5G इकोसिस्टम को मज़बूत बना रही है।

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा सभी लैब्स का मूल्यांकन नवाचार, प्रभाव, विस्तार क्षमता और क्रियान्वयन जैसे कई मानकों पर किया गया। इनमें से पेक की 5G लैब ने सर्वोच्च प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अब तक इस लैब ने 500 से अधिक प्रतिभागियों—जिनमें शिक्षक, विद्यार्थी और शोधार्थी शामिल हैं—को विभिन्न 5G अनुप्रयोगों और तकनीकों में प्रशिक्षण प्रदान किया है।

पेक के निदेशक, प्रो. राजेश कुमार भाटिया ने इस उपलब्धि पर टीम को हार्दिक बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रो. अरुण कुमार सिंह ने कहा, “पेक के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है, कि हमें इतने प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि हमारी संस्था की अनुसंधान और इनोवेशन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments