Breaking

मंगलवार, 9 सितंबर 2025

Lmp. ज्ञानदीप प्रज्वलित कर, उड़ान भरते कपोतों संग हुआ जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह का शुभारंभ

🔘 खुला प्रश्नमंच कार्यक्रम के साथ जेसीआई जनसमपर्क सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ

जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा आयोजित जेसीआई जनसमपर्क सप्ताह का शुभारंभ नगर पालिका परिषद सभागार में विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं के मध्य प्रश्नमंच कार्यक्रम के साथ हुआ। इससे पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ०इरा श्रीवास्तव के गरिमामय संरक्षण में संस्थाध्यक्ष शुभम टण्डन, सप्ताह संयोजक सचिन अग्रवाल, सचिव राहुल अग्रवाल, कार्यक्रम निदेशक राहुल माथुर व आलोक शुक्ला व प्रभारी अर्जित अग्रवाल की अगुवाई में रंगीन गुब्बारे व शान्ति के प्रतीक श्वेत कपोतों को स्वच्छंद आकाश में उड़ाया गया।

 जेसीआई के संस्थापक सर हेनरी गिसिन्वियर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को गति प्रदान की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सतगुरु टीवीएस के गौरव मेहता व अक्षत मेहता कार्यक्रम में शामिल हुए। 

कार्यक्रम संचालक अर्जित अग्रवाल ने उपस्थित बच्चों से सामान्य ज्ञान पर आधारित कुछ प्रश्न पूछे और सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य डॉ०राकेश माथुर, मीडिया प्रभारी आर्येन्द्र पाल सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, मण्डल निदेशक कनिष्क बरनवाल, मीता गर्ग, पूर्वाध्यक्ष राममोहन गुप्ता, तुषार गर्ग, कुलदीप गुप्ता, सौरभ वर्मा, योगेश जोशी, चेयरपर्सन जसप्रीत छाबड़ा, अंकित मित्तल, अर्चित महेन्द्र, कुशाग्र अग्रवाल, मनीष बरनवाल, अनिल अग्रवाल, मुक्ति अग्रवाल, कविता अग्रवाल, विद्यालय शिक्षिका पुनीता दीक्षित, लक्ष्मी रस्तोगी सहित बड़ी तादाद में छात्र- छात्राओं ने सहभागिता की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments