Breaking

शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024

Lmp. छठ की तैयारियों को लेकर सेठघाट पहुंची पालिकाध्यक्षा डॉ0 इरा श्रीवास्तव

● ई0ओ0 के साथ स्थलीय निरीक्षण कर पालिकाध्यक्षा ने दिए आवश्यक निर्देश

लखीमपुर। सूर्य उपासना के महापर्व छठपूजा की तैयारियों के मद्देनजर आज सेठघाट मन्दिर पहुंची लखीमपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्षा डॉक्टर इरा श्रीवास्तव एवं अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने सेठघाट परिक्षेत्र का भ्रमण कर नगर पालिका कर्मचारियों को स्वच्छता सम्बंधी आवश्यक निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि उल नदी के तट पर बने इस सेठघाट पर हर वर्ष छठ महापर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। नहाय खाय से लेकर उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने तक इस घाट पर उमड़ने वाला आस्था का जनसैलाब पूजा स्थल को नया स्वरूप देता है। उधर इससे पूर्व दीपोत्सव पर्वमाला की बड़ी धूम रहती है। 
सनातन पर्वमाला की शुरुआत से पूर्व आज पालिकाध्यक्षा डॉक्टर इरा श्रीवास्तव सेठघाट पहुंची। औचक निरीक्षण करते हुए छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। पालिकाध्यक्षा ने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य छठ पूजा को सफल एवं सुरक्षित बनाना है, उन्होंने श्रद्धालुओं एवं व्रतियों से अपील भी की कि पूजा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन कर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें। अधिशाषी अधिकारी के साथ पालिकाध्यक्षा ने उल नदी के किनारे, मन्दिर प्रांगण में सघन दौरा कर स्थलीय मुआयना किया। इस अवसर पर जे0ई0 जल कल जितेंद्र वर्मा, मृगांक शेखर उपाध्याय सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


● पालिकाध्यक्षा डॉक्टर इरा श्रीवास्तव ने कहा इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य छठ पूजा के आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाना है। हम सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हैं कि वे पूजा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें।

1. सफाई व्यवस्था: घाट और उसके आसपास की सफाई का ध्यान रखा गया, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
2. जल गुणवत्ता: जलकल के जेई ने जल की गुणवत्ता की जांच की, ताकि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित जल उपलब्ध हो सके।
3. रोशनी की व्यवस्था: रात में बेहतर दृश्यता के लिए प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा की गई।
4. सुविधाएं: शौचालय और पेयजल की उपलब्धता की स्थिति की जाँच की गई।
5. सुरक्षा उपाय: स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
6. ट्रैफिक प्रबंधन: भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था की योजना बनाई गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments