Breaking

शनिवार, 19 अक्टूबर 2024

लखीमपुर ऐतिहासिक दशहरा मेले के चतुर्थ दिवस संपन्न हुआ संस्कृत कवि सम्मेलनं


लखीमपुर के ऐतिहासिक दशहरा मेले में पालिका परिषद द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में आज चतुर्थ दिवस भाषाओं की जननी कही जाने वाली देववाणी संस्कृत के सम्मान में संस्कृत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्घाटन नगर पालिका परिषद अध्यक्षा डॉक्टर इरा श्रीवास्तव, मुख्य अतिथि संस्कृत भारती प्रांत संगठन मंत्री डॉक्टर गौरव नायक, विशिष्ट अतिथि आरएसएस के प्रांत संघचालक स्वर्ण सिंह कम्बोज, संस्कृत भारती अवध प्रांत के डॉक्टर अनिल कुमार, अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार सहित नगर के गणमान्य लोगों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन सत्र का सफल संचालन समाजसेवी कविह्र्दयी राममोहन गुप्त ने किया।

उदघाटन सत्र के बाद संस्कृत कवि सम्मेलन की शुरुआत आचार्य बाबू राम के चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित कर की गयी। इससे पूर्व पालिकाध्यक्षा डॉक्टर इरा श्रीवास्तव के सामाजिक विकास को गति देने के उद्देश्य से समाजसेवी सम्मान की परिपाटी को आगे बढ़ाते हुए शहर के आधा दर्जन समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

 सम्मान के इस क्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा लखीमपुर खीरी की अध्यक्षा डॉक्टर मंजुला बरतारिया, ओजस्विनी फाउंडेशन की अनुश्री गुप्ता, खत्री वूमेन क्लब की अध्यक्षा प्रीती कपूर, बरनवाल सभा के अध्यक्ष  राम जनम बरनवाल, बाथम वैश्य सभा लखीमपुर के अध्यक्ष रमाकांत गुप्ता, सचिव हरिशंकर गुप्ता को विशेष सम्मान से विभूषित किया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्षा डॉक्टर इरा श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्कृत ध्वज वाहक रूपी संस्कृत कवियों एवं विद्वानों सहित संस्कृत प्रेमियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि सबसे प्राचीन भाषा देववाणी को विलुप्त होने से बचा रहे हैं इसके लिए आप सब बधाई के पात्र हैं। पूरी नगर पालिका की तरफ से आपका अभिनंदन है।

 संस्कृत कवि सम्मेलनं के संयोजक डॉक्टर ओमकार नारायण दुबे रहे एवं संयोजक मण्डल में बृजेश पाल, राकेश कुमार, अनिरुद्ध त्रिपाठी,  सुरेंद्र पाल रहे। मंगलाचरण सनातन धर्म संस्कृत पाठशाला के बटुका द्वारा किया गया।

 इस अवसर पर मेलाध्यक्ष मनोज राज, सहयोगी मेलाध्यक्ष श्वेता शर्मा, पिंकी देवी, मेलाधिकारी इंजीनियर अमरदीप मौर्या, सहायक मेलाधिकारी मुरारी लाल सूर्यवंशी, डॉक्टर मधुलिका त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य डी एन मालपानी,  बृजेश पाल, कुमुदेश शंकर शुक्ला, बजरंग शर्मा, विनोद गौतम, श्वेता दुर्गेश अवस्थी, अनूप कुमार शुक्ला, शौर्य सक्सेना, अनूप श्रीवास्तव, शिव कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments