प्रयागराज लखनऊ से प्रयागराज पहुंची रोडवेज बस में 32 साल के पुलिस इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा का शव मिला है। चलती बस में उनकी मौत हो गयी है। घटना की जानकारी तब हुई जब बस प्रयागराज पहुंची और सारी सवारियों के उतरने के बाद भी वह नही उतरे। बस कंडक्टर उन्हें उठाने आया तो उनकी शरीर उनका साथ छोड़ चुका था। बस कंडक्टर छूने पर वह सीट पर गिर गये। कंडक्टर ने तत्काल रोडवेज के सीनियर अधिकारियोंऔर पुलिस को खबर दी। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 2013 बैच के अनुराग शर्मा की तैनाती लखनऊ कोर्ट की सुरक्षा में थी। कुछ समय पहले ही प्रयागराज से उनका तबादला हुआ था। उनका परिवार भी खुल्दाबाद में रहता है। अनुराग शर्मा प्रयागराज क्राइम ब्रांच के साथ-साथ करेली और खुल्दाबाद थानों के प्रभारी भी रह चुके थे। पुलिस के मुताबिक गिर वर्दी में नहीं थे इसलिए उनकी पहचान करने में थोड़ी परेशानी हुई। उनकी मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है हालांकि हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। उनका परिवार खुल्दाबाद में ही रहता था वह रविवार छुट्टी होने की वजह शनिवार की देर शाम लखनऊ से प्रयागराज अपने परिवार से मिलने आ रहे थे।
कुछ दिनों से खराब थी तबियत
अनुराग के साथियों के मुताबिक कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस हर तरह से जांच कर रही है। बस कंडक्टर से भी पूछताछ की गई है। इसके अलावा लखनऊ और प्रयागराज के बस स्टेशन में लगे हुए सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।इंस्पेक्टर अनुराग के 2 बड़े मामले को लेकर चर्चा में आए थे। पहला मामला अटाला कांड था। जून 2022 में हुआ अटाला कांड पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर जुमे की नमाज के बाद हुये प्रदर्शन में बवाल बवाल को लेकर हुआ था। जिसमें मास्टरमाइंड जावेद पंप के मकान पर बुलडोजर चलाया गया था। इसमें 113 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जबकि 10 आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया गया था। इस दौरान खुल्दाबाद के थाना प्रभारी अनुराग ही थे। इस कांड में की गयी कार्रवाई के बाद वह चर्चा में आ गए थे। दूसरा मामला 2022 में मतदान केंद्र के बाहर बम फेंकने का था । जिसका खुलासा भी अनुराग ने ही किया था। उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान प्रयागराज जिले के करेली इलाके में एक कॉलेज के पास बम फेंका गया था। जिसमे साइकिल से जा रहे एक युवक की मौत हो गई थी। मतदान के दिन बम चलने की सूचना पर हड़कंप मचा हुआ था। वहां चुनाव आयोग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। इस पूरे मामले की जांच इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा कर रहे थे। इए मामले में भी 3 युवकों को जेल भेजा गया था। लखनऊ से प्रयागराज आते समय अनुराग की मौत हुई। शव को एसआरएन अस्पताल में रखा गया है। मोबाइल से उनकी पहचान की गयी है। घरवालों को बताया गया है। प्रथम दृष्ट्या हार्ट अटैक से मौत लगती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments