Breaking

गुरुवार, 12 सितंबर 2024

साहित्य संग्रह "तिरंगे के नाम, कलम का सलाम" में विशेष सम्मान से विभूषित हुए खीरी जनपद के राममोहन गुप्त

देश भक्ति एवं शौर्य की गौरवगाथा संजोए "तिरंगे के नाम, कलम का सलाम" संग्रह में सम्मिलित होकर रचना सहयोग करने और साहित्य सृजन में महती भूमिका निर्वहन के लिए राम मोहन गुप्त को मेडल, शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

नगर के समाजसेवी, साहित्यकार राम मोहन गुप्त को नीलम पब्लिकेशन मुंबई द्वारा प्रकाशित किए गए साझा काव्य संग्रह "तिरंगे के नाम, कलम का सलाम" में 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा और तिरंगा भारत का' रचनाओं के प्रकाशन, साहित्य साधना पथ पर निर्बाध गति से अग्रसर होने में सहयोग प्रदान करने के लिए मेडल, शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर संपादक डा विजय नारायण पाटिल एवं नीलम पब्लिकेशन परिवार द्वारा सम्मानित किया गया है।

                              आज की रचना

राम मोहन गुप्त 'अमर' नाम से साहित्य सृजन करने वाले सेवानिवृत्त स्टेट बैंककर्मी श्रीगुप्त इससे पहले भी विभिन्न साझा काव्य संग्रहों में प्रकाशित प्रशंसित एवं विविध मंचों द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं। राम मोहन गुप्त को प्राप्त उपरोक्त प्रशस्ति सम्मान पर इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments