असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने विवादित बयान देते हुवे कहा ‘राज्य में मुस्लिम आबादी 40 फीसद पहुच गई है, ये मेरे लिए राजनितिक मुद्दा नही बल्कि जीने मरने का मुद्दा है’
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में मुसलमानों की आबादी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हिमंत ने बुधवार को कहा, ‘डेमोग्राफ़ी का बदलना मेरे लिए एक बड़ा मुद्दा है। असम में आज मुस्लिमों की आबादी 40 फ़ीसदी तक पहुंच गई है।’उन्होंने कहा कि ‘2011 की जनगणना के मुताबिक़, असम में मुसलमानों की आबादी 34 फ़ीसदी से अधिक थी। हालांकि 2011 के बाद जो जनगणना होनी थी, वो अब तक नहीं हुई है।’ हिमंत बोले- 1951 में असम में मुस्लिमों की आबादी केवल 12 फ़ीसदी ही थी। हम कई सारे ज़िलों को खो चुके हैं।असम के मुख्यमंत्री बोले, ‘मेरे लिए ये राजनीतिक मुद्दा नहीं है। मेरे लिए ये जीने और मरने का मुद्दा है।’ हिमंत इससे पहले भी मुसलमानों को लेकर बयान देते रहे हैं। हिमंत बिस्वा सरमा झारखंड में विजय संकल्प सभा में हिस्सा लेने रांची पहुंचे थे और उन्होंने वहीं ये बयान दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments