Breaking

शनिवार, 8 जून 2024

काव्य कुमुद साझा काव्य संग्रह 'सृजन' में राम मोहन गुप्त की रचनाओं को मिला स्थान

● छत्तीस रचनाकारों में चयनित होकर लखीमपुर के राम ने बढ़ाया खीरी जनपद का मान 

काव्य कुमुद साहित्यिक मंच के साझा काव्य संग्रह 'सृजन' में नगर लखीमपुर के राम मोहन गुप्त 'अमर' की पांच रचनाओं को प्रकाशित होने का गौरव प्राप्त हुआ है। 

काव्य कुमुद पब्लिशिंग मीडिया दिल्ली द्वारा प्रकाशित बहु प्रतीक्षित साझा काव्य संग्रह सृजन में छत्तीस रचनाकारों की एक सौ अस्सी सर्वश्रेष्ठ रचनाओं को स्थान दिया गया है, जिनमें लखीमपुर के समाजसेवी साहित्यकार राम मोहन गुप्त 'अमर' की भी पांच रचनाएं "हम किसान, स्वयं के वास्ते,  मिला जीवन जीवंतता से जिएं, किस्मत वाले हैं, अब तो लगे है कहानी" सम्मिलित की गईं हैं। काव्य कुमुद समूह, साहित्य में प्रदत्त योगदान एवं चयनित काव्य रचनाओं के प्रकाशन पर मुख्य संपादक राजीव त्रिपाठी द्वारा राम मोहन गुप्त को शुभकामनाओं युक्त प्रमाण पत्र भी निर्गत किया गया है। सृजन में प्रकाशित  रचनाओं का संकलन ममता त्रिपाठी द्वारा किया गया है।

सुविख्यात साहित्यिक मंच ख्याति लब्ध साहित्यिक मंच काव्य कुमुद के साझा काव्य संग्रह सृजन में चयनित और प्रकाशित होने पर राम मोहन गुप्त को परिजनों, इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाईयां देते हुए उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की है। राम मोहन गुप्त इससे पूर्व भी विभिन्न मंचों द्वारा प्रकाशित, प्रशंसित एवं पुरस्कृत किए जा चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments