Breaking

शुक्रवार, 17 मई 2024

ग्रेटर नोएडा : चार की गई नौकरी दो पर दुष्कर्म का आरोप एक ने किया सुसाइड

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाने की चिपियाना पुलिस चौकी की हवालात में युवक की मौत के बाद परिजनों में रोष है। उनका आरोप है कि पुलिस बुधवार दोपहर योगेश को पूछताछ के लिए उठाकर ले गई। कुछ देर बाद उसको छोड़ दिया गया। रात होने पर पुलिस उसे दोबारा से पूछताछ के लिए उठाकर ले गई। इसके बाद उसे छोड़ने की एवज में पांच लाख रिश्वत मांगी गई। योगेश के भाई की ओर से दो युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन युवतियों पर आरोप है कि उन्होंने योगेश और उसके दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोप है कि योगेश बेकरी में साथ काम करने वाली दो महिला सहकर्मियों से परेशान था। इनमें से एक महिला सहकर्मी ने करीब डेढ़ महीने पहले योगेश पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था, जबकि दूसरी महिला ने योगेश के दोस्त पर आरोप लगा. बेकरी प्रबंधन ने इसके बाद चारों को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद से योगेश काफी परेशान चल रहा था। योगेश के भाई ने दोनों महिलाओं के खिलाफ बिसरख थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बेकरी में उसके साथ काम करने वाली युवती ने कुछ समय पहले भी उस पर आरोप लगाए थे और इसकी शिकायत बेकरी में भी की थी। जहां से उन्हें तभी नौकरी से हटा दिया गया था। दो-तीन दिन पहले ही योगेश ने फिर से उसी बेकरी पर काम करना शुरू किया था। युवती द्वारा उसके खिलाफ विभिन्न आरोप लगाते हुए अनेक स्थानों पर शिकायतें की गई थीं। ये शिकायतें लखनऊ में उच्चाधिकारियों से भी की गई थीं। ऐसा ही एक शिकायती पत्र जांच के लिए लखनऊ से बिसरख थाने में आया था। इसके बाद जांच के लिए योगेश को बुलाया गया था। योगेश पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती भी बुधवार को चौकी आई थी और वह उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर अड़ी थी। वह गुरुवार को उसके खिलाफ तहरीर देने की बात थाने में कहकर गई थी, लेकिन उससे पहले ही योगेश ने आत्महत्या कर ली। योगेश चार साल से बेकरी में किचन का पूरा काम देखता था। वह करीब 15 कर्मचारियों का सुपरवाइजर था। कर्मचारियों ने कहा कि पहले कभी उसकी शिकायत नहीं की गई थी। उस पर आरोप लगाने वाले युवती भी उसकी टीम में थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments