Breaking

शुक्रवार, 24 मई 2024

काव्य कुमुद सृजन में नज़र आएंगी लखीमपुर के राम मोहन गुप्त 'अमर' की रचनाएं

•●  छत्तीस रचनाकारों में चयनित होकर बढ़ाया लखीमपुर का नाम

काव्य कुमुद के साझा काव्य संग्रह 'सृजन' में नगर लखीमपुर के राम मोहन गुप्त 'अमर' की रचनाओं को प्रकाशित होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

काव्य कुमुद पब्लिशिंग मीडिया दिल्ली द्वारा प्रकाशित किए जा रहे बहुप्रतीक्षित साझा काव्य संग्रह सृजन में छत्तीस रचनाकारों की एक सौ अस्सी सर्वश्रेष्ठ रचनाओं को स्थान दिया गया है, जिनमें लखीमपुर के समाजसेवी साहित्यकार राम मोहन गुप्त 'अमर' की भी पांच रचनाएं सम्मिलित की गईं हैं। सृजन में प्रकाशित हो रहीं रचनाओं को ममता त्रिपाठी द्वारा संकलित किया गया है।

सुविख्यात साहित्यिक मंच काव्य कुमुद मेरी लेखनी मेरी पहचान, शब्दों का सफर आज का शब्द, आज का वाक्य, पाक्षिक काव्य एवं कहानी लेखन, मासिक वीडियो, मेरी पसंद, मेरी पंक्तियां आदि आन लाईन प्रतियोगी एवं विभिन्न मंचीय आयोजनों के साथ साथ संग्रहों के प्रकाशन के लिए भी जाना जाता है, ऐसे ख्याति लब्ध साहित्यिक मंच के साझा काव्य संग्रह सृजन में चयनित और प्रकाशित होने पर राम मोहन गुप्त को परिजनों, इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाईयां और उत्तरोत्तर प्रगति हेतु शुभेच्छाएं दी हैं। 

राम मोहन गुप्त सेवानिवृत्त स्टेट बैंक कर्मी होने के साथ-साथ प्रेरक प्रशिक्षक एवं सुविख्यात कार्यक्रम संचालक के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं और विभिन्न संस्थाओं से संबद्ध रह कर निरंतर सामाजिक एवं साहित्यिक सेवा कर रहे हैं। अपने एकल काव्य संग्रह स्वप्न हुए साकार सहित कई साझा काव्य संग्रहों में प्रकाशित होने के साथ श्री गुप्त विभिन्न मंचों पर प्रशंसित एवं पुरस्कृत भी किए जा चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments