Breaking

गुरुवार, 4 अप्रैल 2024

प्रशिक्षण वर्ग / टूटते परिवारों को बचाने की पहल बहनें करें - क्षेत्र प्रचारक शशी


प्रयागराज। 'फूल नहीं चिंगारी है हम भारत की नारी हैं तथा 'भारत माता की जय' के जोरदार उद्घोष के साथ नैनी स्थित माधव ज्ञान केंद्र इंटर कॉलेज में पिछले एक सप्ताह से चल रहे राष्ट्र सेविका समिति के प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का बुधवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण वर्ग में प्रयागराज तथा प्रतापगढ़ विभाग की लगभग डेढ़ सौ स्वयं सेविकाओं ने पूर्णकालिक आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्ग 28 मार्च से प्रारंभ हुआ था। 13 शिक्षिकाओं ने बालिका स्वयंसेवकों को शारीरिक एवं बौद्धिक विषयों का प्रशिक्षण दिया। 24 बहनों ने विभिन्न व्यवस्थाओं को संचालित करने में अपना पूरा समय दिया।
लखनऊ से वर्ग में आईं क्षेत्र प्रचारक शशी  ने मिलन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने आह्वान किया कि सामाजिक समरसता एवं नागरिक कर्तव्य जैसे पंच संकल्पों से सामाजिक परिवर्तन के लिए बहनें आगे आयें तथा शुरुआत अपने घरों ‌से करें। आगे कहा कि टूटे परिवारों को बचाने में कुटुंब प्रबोधन की महत्वपूर्ण भूमिका है। पारिवारिक सामंजस्य बनाने में बहनें अपनी  सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं ।उन्हें प्रेरित करने की जरूरत है। संपूर्ण मानव जाति की रक्षा के लिए पर्यावरण की रक्षा आवश्यक है। इसके बिना प्राकृतिक असंतुलन बढ़ेगा और मानव समाज का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। समाज जागरण के लिए बहनों को भी मिल कर पहल करनी होगी। स्वयं उदाहरण बनकर समाज को  एक नई दिशा देने के लिए आगे आना होगा। संचालन प्रांत सम्पर्क प्रमुख देवयानी जी ने किया।
कार्यक्रम में वर्ग की सर्वाधिकारी संघमित्रा जी वर्गाधिकारी मंजू राव प्रांत कार्यवाह श्रीमती माया पांडे ,ऋचा नारायण,अलका श्रीवास्तव आशा त्रिपाठी के अतिरिक्त संघ के सह प्रांत कार्यवाह डॉ राज बिहारी , प्रांत प्रचार प्रमुख डॉक्टर मुरारजी त्रिपाठी, भाग प्रचारक अतुल जी सह सेवा प्रमुख विंध्याचल जी विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर विंध्यवासिनी जी सुमंगलम के अरविंद जी महेंद्र जी  विद्या भारती के डॉक्टर अव्यक्त राम मिश्रआदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments