Breaking

सोमवार, 26 जून 2023

कल एमपी के दौरे पर रहेंगे पीएम, वंदे एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी read more

● प्रधानमंत्री 27 जून को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे


● प्रधानमंत्री रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

● भोपाल (रानी कमलापति)-इंदौर, भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर, रांची-पटना, धारवाड़-बेंगलुरु और गोवा (मडगांव)-मुंबई के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की जाएगी।

● गोवा, बिहार और झारखंड को पहली बार वंदे भारत ट्रेन कनेक्टिविटी मिलेगी,

● यात्रियों को विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने और पर्यटन को बढ़ावा देने वाली ट्रेनें

पीआइबी। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 27 जून 2023 को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे।सुबह करीब 10:30 बजे प्रधानमंत्री रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. पांच वंदे भारत ट्रेनें हैं: भोपाल (रानी कमलापति)-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस; भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस; रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस; धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस। भोपाल (रानी कमलापति)-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच आसान और तेज यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी और क्षेत्र में सांस्कृतिक, पर्यटन और धार्मिक स्थानों की कनेक्टिविटी में सुधार करेगी। 

भोपाल (रानी कमलापति) - जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर) को मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ेगी। साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को भी लाभ होगा रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत होगी. पटना और रांची के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली यह ट्रेन पर्यटकों, छात्रों और व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगी। धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक के महत्वपूर्ण शहरों - धारवाड़ और हुबली को राज्य की राजधानी बेंगलुरु से जोड़ेगी। इससे क्षेत्र के पर्यटकों, छात्रों, उद्योगपतियों आदि को अत्यधिक लाभ होगा। गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। यह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी और गोवा और महाराष्ट्र दोनों में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments