● कुष्ठ आश्रम के मरीजों को खाद्य सामग्री वितरित कर भारत विकास परिषद ( विवेकानंद शाखा) ने मनाई संस्थापक की जन्म जयंती
भारत विकास परिषद के संस्थापक तथा प्रथम राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सूरज प्रकाश की 103 वी जयंती के अवसर पर विवेकानंद शाखा (लखीमपुर) के द्वारा , स्थानीय कुष्ठ आश्रम में , वहां पर रहने वाले मरीजों तथा तीमारदारों के लिए फल व अन्य खाद्य सामग्री के वितरित की गई ।
सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद , भारत माता तथा डॉक्टर सूरज प्रकाश के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया । इसके उपरांत वहां पर भर्ती मरीजों के मध्य , सीजनल फल , बिस्किट , नमकीन तथा अन्य सामग्री वितरित की गई । इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष प्रतीक बरनवाल , सचिव अनीता निगम , संजीव त्रिपाठी , हर्ष गुप्ता , रीना गुप्ता , जी एन तिवारी समेत कई सदस्य उपस्थित रहे । कुष्ठ आश्रम के जरूरतमंदों को विवेकानंद शाखा के द्वारा पूर्व में भी जरूरत के अनुसार मदद की जाती रही है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments