Breaking

बुधवार, 9 अक्टूबर 2024

अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष बने राजेन्द्र राज भटनागर

राजेंद्र राज भटनागर के द्वारा अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा राष्ट्रीय महामंत्री दीपक माथुर की अनुशंसानुसार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नगेन्द्र माथुर की अनुमति से राजेन्द्र राज भटनागर को महासभा में तेलंगाना प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

महासभा राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मंजू माथुर ने श्री भटनागर को यह नियुक्ति पत्र जारी करते हुए लिखा कि आपका यह पद अवैतनिक रहेगा, आपको अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पदाधिकारीयों के निर्देशन तथा महासभा के नियमानुसार अपने क्षेत्र के सभी चित्रांश बंधुओं को संगठित कर उनके हितार्थ कार्य करना होगा। पत्र में आगे लिखा कि महासभा के नियमानुसार कार्य न करने पर या आपको अनैतिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर आपकी सदस्यता समाप्त कर उक्त पद से विमुक्त कर दिया जाएगा। 

एक माह में आपके द्वारा कार्यकारिणी गठित न करने पर आपका पद स्वतः ही समाप्त हो जाएगा आपका यह नियुक्ति पत्र 1 वर्ष के लिए वैद्य रहेगी, 1 वर्ष पश्चात सदस्यता ग्रहण करनी होगी। उनके इस मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए महासभा पदाधिकारियों एवं कायस्थ समाज के गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments