Breaking

मंगलवार, 2 अप्रैल 2024

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा लखीमपुर का चुनाव हर्षोल्लास से संपन्न


● BVP विवेकानंद शाखा अध्यक्ष बनीं अनीता निगम एवं सचिव बनें सत्येंद्र वाजपेयी

लखीमपुर। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा लखीमपुर का चुनाव विगत 30 मार्च 2024 को संपन्न हुआ। इस चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष प्रतीक बरनवाल ने  की, चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी  प्रांतीय संयोजक रमेश चंद्र वर्मा के दिशा निर्देशन में हर्ष के वातावरण में संपन्न हुआ। सदन में  सर्वसम्मत से अनीता निगम को भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद का अध्यक्ष चुना गया तथा सत्येंद्र कुमार बाजपेई को शाखा का सचिव एवं नारायण सेठ को कोषाध्यक्ष चुना गया। महिला संयोजिका के रूप में रीना गुप्ता को चुना गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव  रूपम तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। होली के अवसर पर कई प्रतियोगितायें भी कराई गईं जिनमें दिनेश गुप्ता,  एन तिवारी, बबीता बरनवाल, दीपा गुप्ता, प्रतिमा रस्तोगी और संजीव त्रिपाठी विजयी रहे। दीपा गुप्ता और श्यामजी शेखर के गाने ने सबका मन मोह लिया।  सभी सदस्यों ने फूलों की होली भी खेली! सभा में संरक्षक रमेश गुप्ता, प्रांतीय मार्गदर्शक कृष्ण मोहन मेहरोत्रा, पूर्व अध्यक्ष जी एन तिवारी, संजीव त्रिपाठी, जोगेंद्र सिंह छाबड़ा, दीपक धवन, अमित गुप्ता, सतीश अरोड़ा, प्रकाश अरोड़ा, शिवकुमार रस्तोगी, दिनेश गुप्ता, कैलाश सोनी, रश्मि महिंद्रा,श्याम जी, कुलदीप पाहवा, दीपा गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहें,चुने गए समस्त पदाधिकारी को चुनाव अधिकारी श्री रमेश चंद्र वर्मा द्वारा शपथ दिलाई गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments