Breaking

रविवार, 21 अप्रैल 2024

श्री दुर्गे चित्रगुप्त मन्दिर लखीमपुर में 23 अप्रैल को मनाया जाएगा चित्रगुप्त प्रकटोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव


● श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा (रजि0) लखीमपुर खीरी के तत्वावधान में आयोजित होंगे धार्मिक आयोजन


दैनिक जनजागरण न्यूज। श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा (रजि0) लखीमपुर खीरी आगामी 23 अप्रैल, चैत्र पूर्णिमा, दिन मंगलवार को धार्मिक आयोजन कर भगवान चित्रगुप्त प्राकट्य एवं भगवान हनुमान का जन्मोत्सव पूरे भक्ति भाव से मनाएगी । 


इस पुण्य तिथि पर श्री दुर्गे चित्रगुप्त मन्दिर, शहपुरा कोठी - लखीमपुर में श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा ( रजि0) लखीमपुर खीरी द्वारा सायं 6:30 से श्री चित्रगुप्त इच्छा तक धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। भगवान चित्रगुप्त की स्तुति, वंदना, आरती एवं भगवान हनुमान की स्तुति, वंदना, आरती के साथ साथ मन्दिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं की अराधना कर जंगत कल्याण की प्रार्थना की जाएगी।


 आयोजन का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा। संस्था पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय चित्रगुप्त भक्तों एवं श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव एवं भगवान हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे इस धार्मिक आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए पुण्य लाभ लें और आयोजन को सफल बनायें।
उक्त जानकारी संस्थाध्यक्ष डॉ0 ओ0 पी0 श्रीवास्तव, संस्था महामंत्री अनूप कुमार सिंह संस्था कोषाध्यक्ष लोकेंद्र श्रीवास्तव ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments