Breaking

मंगलवार, 26 मार्च 2024

होली पर स्कूटी सवार दो युवतियों की अश्लील हरकत वायरल होते ही 33 हजार का चालान

नोएडा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियां और एक शख्स स्कूटी पर स्टंट कर रहे हैं। वहीँ लड़कियां स्कूटी पर बैठकर ही 'अश्लील डांस' कर रही थीं। पुलिस ने अब चालान काटा 
पूरे देश में होली का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लोग रंग में सराबोर दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग भड़क गए और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो में एक स्कूटी पर तीन लोग सवार हैं जिसमें से दो लड़कियां हैं और एक लड़का है। लड़का स्कूटी चला रहा है और लड़कियां एक दूसरे की तरफ मुंह करके बैठी हुई हैं।वायरल वीडियो में दोनों लड़कियां ‘मोहे रंग लगा दे’ गाने पर स्कूटी पर बैठकर डांस कर रही हैं। लड़कियां डांस कर रही हैं या अश्लील हरकतें या फिर ये रोमांस कर रही हैं, इसका अंदाजा आप वीडियो देखकर खुद लगाइए। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो देख भड़क गए हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वीडियो ग्रेटर नोएडा का है। एक तरफ दो लड़कियां रील बनाने के लिए उल्टी-सीधी हरकतें कर रही हैं तो वहीं स्कूटी पर तीन लोग सवार हैं वो भी बिना हेलमेट के।  वीडियो शेयर कर पुलिस से कार्रवाई की मांग हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments