Breaking

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

संगठन को मिली नई ऊर्जा, भाजपा खीरी जिला कार्यसमिति की घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

संगठन को मिली नई ऊर्जा, भाजपा खीरी जिला कार्यसमिति की घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

लखीमपुर खीरी। संगठन की मजबूती, समर्पण और राष्ट्र सेवा के संकल्प को नई दिशा देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने लखीमपुर खीरी जिले की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। यह घोषणा प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति के उपरांत की गई, जिसके साथ ही कार्यकर्ताओं में नव उत्साह और नई ऊर्जा का संचार स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।

अवध क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लखीमपुर खीरी जिले में घोषित इस कार्यसमिति को संगठन विस्तार, जनसेवा और विचारधारा के प्रसार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  जिला उपाध्यक्ष के रूप में संतोष कुमारी, किरण अग्रवाल, राम जी मौर्य, आशुतोष मिश्रा, संजय मिश्रा, (एक पद रिक्त), जितेंद्र साहनी, विनोद लोधी को  जिला महामंत्री के रूप में अनुराग मिश्रा, राजेश सिंह, मनोज वर्मा को तथा जिला मंत्री के रूप में राकेश अवस्थी, रश्मि गुप्ता, राम भरोसे वर्मा, संगीता पुरी, शरद मिश्रा, अमित सिंह, गणेश शंकर गौतम, (एक पद रिक्त) को जिम्मेदारी मिली है। इसी प्रकार जिला कोषाध्यक्ष सुदीप निगम को व सह कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, सुनील दीक्षित को बनाया गया।  मीडिया प्रभार में जिला मीडिया प्रभारी रमेश चन्द्र मिश्रा को जिला मीडिया सह प्रभारी अंकित अवस्थी, राजीव मिश्रा, हर्ष गुप्ता को एव्ं जिला कार्यालय मंत्री अभिनीत मिश्रा, जिला कार्यालय सह मंत्री सौरभ त्रिवेदी को, जिला सोशल मीडिया संयोजक  निष्कर्ष मिश्रा को जिला सोशल मीडिया सह संयोजक ऋषभ पाण्डेय, अभिनव रावड़ा को बनाया गया है।  जिला आईटी संयोजक शौर्य सक्सेना, जिला आईटी सह संयोजक अभिषेक मिश्रा बनें।  यह नई कार्यसमिति केवल पदों का वितरण नहीं, बल्कि संगठन के भविष्य की रूपरेखा है। प्रत्येक पदाधिकारी अपने साथ अनुभव, ऊर्जा और सेवा का संकल्प लेकर आया है। पार्टी नेतृत्व ने जिन चेहरों पर विश्वास जताया है, वे निश्चित ही जन-जन तक संगठन की विचारधारा को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। घोषणा के पश्चात कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। जगह-जगह बधाइयों का दौर जारी है, वहीं नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी, समर्पण और परिश्रम के साथ पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। नवीन दयित्वधरियों की घोषणा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि  यह कार्यसमिति न केवल संगठनात्मक दृष्टि से सशक्त है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हुए समरसता और एकता का संदेश भी देती है। आने वाले समय में यह टीम निश्चित रूप से लखीमपुर खीरी में विकास, सेवा और राष्ट्रवाद की विचारधारा को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments